MP High Court: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, संख्या 38 से बढ़कर 45 होगी । Breaking News

  • 1:36
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। खबर के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात अधिवक्ताओं को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्तावित नामों में जबलपुर से तीन, इंदौर से दो और ग्वालियर व नई दिल्ली से एक-एक अधिवक्ता शामिल हैं। फिलहाल हाई कोर्ट में 38 न्यायाधीश कार्यरत हैं। सभी सात नियुक्तियां पूरी होने पर यह संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी। हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 53 स्वीकृत पद हैं। ऐसे में सातों नियुक्तियों के बाद भी आठ पद रिक्त रहेंगे। #mphighcourt #madhyapradesh #mphighcourtnews #judiciary #supremecourt #collegium #judgesappointment #jabalpur #indore #gwalior #legalnews #courtnews #mpnews #breakingnews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो