Chhattisgarh News: गुटरा गांव के ‘Rashtrapati’ की चर्चा तेज, अब कानून बनाने की मांग । Breaking News

  • 3:57
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के गुटरा गांव में रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति का नाम राष्ट्रपति है। उनके माता-पिता ने बचपन में यह नाम रखा था। उनका कहना है कि अब तक उन्हें इस नाम के कारण कोई खास परेशानी नहीं हुई है और वह इसे गर्व की बात मानते हैं। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कलेक्टर और एसपी जैसे संवैधानिक व सरकारी पदों के नाम व्यक्तिगत नाम के रूप में रखने को लेकर स्पष्ट कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही है। अब इस अनोखे नाम और कानून बनाने की मांग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। #chhattisgarh #mcb #mcbnews #rashtrapati #chhattisgarhnews #indiapolitics #congress #politicalnews #uniquename #viralnews #latestnews #breakingnews #indianews #shorts #viralshorts ndtv_news

संबंधित वीडियो