छत्तीसगढ़ बीजेपी में मंत्रियों के कामकाज और संगठन के साथ तालमेल को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय रायपुर दौरे के दौरान सत्ता और संगठन की कई अहम बैठकें हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रियों के विभागों और कामकाज का फीडबैक लिया गया और कुछ मंत्रियों को लेकर शिकायतें भी सामने आईं। इसके बाद उन्हें अपने प्रभार वाले जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
स्मृति ईरानी ने विधायकों को दिवाली के दौरान अपने क्षेत्रों में भोज आयोजित करने और उसमें कार्यकर्ताओं व आम लोगों को शामिल करने की बात भी कही। दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके आवास पर मुलाकात की।
#chhattisgarh #chhattisgarhnews #bjp #smritiirani #vishnudeosai #raipur #politicalnews #indianpolitics #bjpnews #cabinetnews #politicalupdate #breakingnews #latestnews #shorts #viralshorts
ndtv_news