छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहन के पिछले हिस्से की दीवारों में गुप्त कंपार्टमेंट बनाए गए थे, जिनमें नोटों के बंडल छिपाकर रखे गए थे। मामले में वाहन सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैश को अभनपुर से नागपुर होते हुए मुंबई ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि रकम के स्रोत और लेन-देन की जांच जरूरी है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है।
#durgnews #chhattisgarhnews #cgnews #cashseizure #durgpolice #policeaction #hiddencash #incometaxdepartment #raipurnews #abhnapur #nagpurnews #mumbainews #crimenews #breakingnews #shorts
ndtv_news