मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रेम विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, खंडवा के रहने वाले युवक और युवती पिछले कुछ समय से इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवक का दावा है कि दोनों ने महादेवगढ़ मंदिर में शादी की और इसके बाद नोटरी संबंधी दस्तावेज तैयार कराने के लिए माली कुआं इलाके में एक वकील के कार्यालय पहुंचे।
युवक का आरोप है कि इसी दौरान युवती के परिवार के कई लोग वहां पहुंचे और उसे कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद युवक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की और शादी से जुड़े सबूत सौंपने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, युवती की गुमशुदगी पहले से दर्ज है और घटना से जुड़ा वीडियो भी मिला है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
#khandwa #khandwanews #madhyapradesh #mpnews #lovemarriage #lovemarriagecase #viralvideo #policeinvestigation #missingwoman #indore #breakingnews #latestnews #indianews #shorts #viralshorts
ndtv_news