Dhamtari News : 10 गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, पशु क्रूरता के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार। Breaking News

  • 1:01
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गौवंश के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई की है। कुरूद थाना क्षेत्र में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मरन टोल प्लाजा के पास एक छह चक्का ट्रक को रोककर जांच की। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में 10 गौवंश को कथित तौर पर क्रूरता से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था नहीं होने का आरोप भी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ट्रक और 10 गौवंश को जब्त किया गया है। पशु संरक्षण और क्रूरता निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। #dhamtari #chhattisgarh #cattletransport #animalcruelty #cowprotection #policeaction #cattlesmuggling #dhamtarinews #chhattisgarhnews #kurud #breakingnews #latestnews #indianews #shorts #viralshorts ndtv_news

संबंधित वीडियो