भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल के सरकारी आवास परिसर में लगा चंदन का पेड़ चोर काटकर ले गए। घटना का पता सुबह उस समय चला, जब स्टाफ बंगले पर पहुंचा और गार्डन में कटा हुआ पेड़ देखा।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त अधिकारी परिवार सहित बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद हबीबगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बंगले के पास ही DGP कैलाश मकवाना का आवास है।
#bhopalnews #bhopalcrime #vivekporwal #iasofficer #charimli #sandalwoodtheft #theftcase #bhopalpolice #crimebranch #habibganjpolice #madhyapradeshnews #viparea #policeinvestigation #breakingnews #shorts
ndtv_news