Baloda Bazar Accident: Chhattisgarh में बड़ा Road Accident! खड़े Truck से भिड़ी Bus,5 की मौत,14 घायल

  • 1:31
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में करजुरा के पास नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें बस ड्राइवर और हेल्पर भी शामिल बताए गए हैं। वहीं, 14 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। #balodabazar #chhattisgarh #roadaccident #busaccident #truckaccident #breakingnews #chhattisgarhnews #accidentnews #ambikapur #raipur #karjura #roadsafety #latestnews #shorts #viralshorts ndtv_news

संबंधित वीडियो