विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2023

Solar Energy: पश्चिमी मप्र में 10 हजार से ज्यादा स्थानों पर लगे सौर पैनल, हर माह 4.5 करोड़ रुपये का बिजली उत्पादन

Renewable Energy: पश्चिमी मध्यप्रदेश के 15 जिलों के 10,650 स्थानों पर 'रूफटॉप सोलर नेट मीटर योजना' के तहत सौर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है.

Solar Energy: पश्चिमी मप्र में 10 हजार से ज्यादा स्थानों पर लगे सौर पैनल, हर माह 4.5 करोड़ रुपये का बिजली उत्पादन

Solar Power Plant: मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में सौर पैनल से बिजली उत्पादन से जुड़े स्थानों की तादाद बढ़कर 10,000 के पार पहुंच गई है. इन स्थानों पर स्थापित संयंत्रों से हर महीने औसतन करीब साढ़े चार करोड़ रुपये मूल्य की बिजली का उत्पादन हो रहा है. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश के 15 जिलों के 10,650 स्थानों पर 'रूफटॉप सोलर नेट मीटर योजना' के तहत सौर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इन स्थानों में नागरिकों के घरों के अलावा, अस्पताल, सरकारी कार्यालय और अन्य परिसर शामिल हैं.

प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश में सौर बिजली बनाने के मामले में इंदौर अव्वल है, जहां सर्वाधिक 6,300 स्थानों पर इस तरह हरित ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है. प्रदेश सरकार इंदौर को ‘सोलर सिटी' के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ेंः  BJP ने चौथी बार MP में OBC चेहरे को दी कमान, मोहन यादव से शिवराज युग का हुआ अंत
 

प्रवक्ता के मुताबिक उज्जैन जिले में 1310, रतलाम जिले में 450, खरगोन जिले में 360, नीमच जिले में 280, देवास जिले में 260 और मंदसौर जिले में 205 स्थानों पर सूरज की किरणों से बिजली का उत्पादन हो रहा है.


ये भी पढ़ेंः CM आवास पहुंचे मोहन यादव, कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com