विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

modified cars seized: लाखों की स्विफ्ट को मॉडिफाई कर करोड़ों की ‘लेम्बोर्गिनी’ बना दिया, पुलिस ने पकड़ा तो ये सच्चाई आई सामने

Rewa News: मध्य प्रदेश के  रीवा में लाखों की कार मॉडिफाई कर करोड़ों की कार में तब्दील कर दी गई.  दरअसल, रीवा पुलिस ने ‘लेम्बोर्गिनी’ बनी स्विफ्ट पकड़ा है. बताया जाता है कि पुलिस ने यातायात नियमों के तहत की कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई. फिलहाल, पुलिस ने मॉडिफाइड कार को जब्त कर लिया.

modified cars seized: लाखों की स्विफ्ट को मॉडिफाई कर करोड़ों की ‘लेम्बोर्गिनी’ बना दिया, पुलिस ने पकड़ा तो ये सच्चाई आई सामने

 Modified Car Siezed:  प्रदेश में मॉडिफाइड गाड़ी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. फिर चाहे वह टू व्हीलर हो, या फोर व्हीलर, पुलिस आए दिनों मॉडिफाइड वाहनों को पकड़ कर चालान करती है. ऐसी ही एक कार रीवा की सड़कों में चलती हुई बुधवार को पकड़ी गई. यह कार अपने अनोखे लुक की वजह से देखने वालों के बीच में चर्चा का विषय बन गई. पहली नजर में लेम्बोर्गिनी जैसी दिखने वाली यह गाड़ी दरअसल मारुति सुजुकी की स्विफ्ट निकली, जिसे पूरी तरह मॉडिफाई कर सुपर कार का रूप दे दिया गया था.

मॉडिफाई कर बना दिया सुपर कार

रीवा पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान लगा रखा था. इसी दौरान उसकी एक कार आती हुई दिखाई दी, जिसे उसने रोका और गाड़ी के कागजात जांचे गए, तो पाया गया कागज किसी स्विफ्ट डिजायर कार की है, लेकिन गाड़ी देखने में सुपर कार लैंबॉर्गिनी लग रही थी. जांच में सामने आया कि गाड़ी का मूल मॉडल स्विफ्ट है, लेकिन उसे लेम्बोर्गिनी स्टाइल में डिजाइन किया गया है. कार में लैम्बोर्गिनी जैसी ऊपर की ओर खुलने वाली स्किसर डोर्स, कस्टम फ्रंट बंपर, स्पोर्ट्स स्प्लिटर, आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स और लो-राइड सस्पेंशन लगाया गया है. इसके अलावा आकर्षक ब्लू पेंट और मॉडिफाइड लाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे यह सुपर कार जैसी दिखाई देती है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस अब कार के मॉडिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि यदि जांच के दौरान संशोधन मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विपरीत पाए गए, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. यह कार शहर में  लंबे समय से लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी. सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें वायरल हो रही थीं. पुलिस का कहना है कि किसी भी वाहन में निर्धारित मानकों से अधिक या नियमों के विरुद्ध बदलाव करना अवैध हो सकता है और ऐसे मामलों में सख्ती से जांच की जाती है.

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि से पहले रेलवे ने दी शिव भक्तों को सौगात, 21 एक्सप्रेस ट्रेनों का 10 दिन सीहोर में रहेगा अस्थाई स्टॉपेज

पूरे मामले में सीएसपी राजीव पाठक का कहना है कि इस तरह से गाड़ी को मॉडिफाई करवाना यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है. जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी. इस तरह की मॉडिफाइड गाड़ियां सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं. इसलिए इन पर कड़ाई से कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल, 3500 रुपये का चालान और बाकी की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें-  Holi Special Trains: रेलवे ने होली पर बिहार जाने वालों को दी बड़ी राहत, यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com