विज्ञापन

छतरपुर: बिजावर SDM कार्यालय पर पथराव, पुलिस ने वाटर कैनन व लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ा

Chhatarpur News: एएसपी आदित्य पाटले ने बताया कि प्रदर्शनकारी डोढन गांव के रहने वाले थे. उन लोगों की वही मांगें थीं, जो वे पहले भी सरकार के सामने रख चुके हैं, लेकिन मंगलवार रात वे आक्रामक हो गए. हालांकि, कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया.

छतरपुर: बिजावर SDM कार्यालय पर पथराव, पुलिस ने वाटर कैनन व लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ा

Ken Betwa Link Project Chhatarpur News: केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्रामीणों ने छतरपुर जिले के बिजावर में मंगलवार 10 फरवरी 2026 की देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब डोढन गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और भीड़ ने कार्यालय परिसर में पथराव शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. इस दौरान महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल रहीं.

एएसपी आदित्य पाटले ने बताया कि प्रदर्शनकारी डोढन गांव के निवासी थे और वे पहले से लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। रात में प्रदर्शनकारियों का रुख आक्रामक हो गया, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर में हालात पर काबू पा लिया.  पहले भी ग्रामीणों से विस्तार से बातचीत की गई थी, उन्हें बताया गया था कि सरकार कानूनी दायरे में उनकी मांगें पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है. जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, पुलिस गश्त की जा रही है.  

Video: 'एक भी मंदिर को छुआ तो प्राण त्याग देंगे'... BJP विधायक उमाकांत शर्मा की DFO, रेंजर और कलेक्टर को मंच से चेतावनी

SDM बोले कुछ लोग व्यवधान पैदा कर रहे 

घटना को लेकर एसडीएम बिजावर राकेश शुक्ला ने कहा, “केन-बेतवा परियोजना का बांध निर्माणाधीन है, वहां कुछ लोग लगातार व्यवधान पैदा कर रहे थे. उनमें से कुछ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी. मंगलवार सुबह से देर रात तक उन्हें बार-बार समझा गया कि जमानत की एक प्रक्रिया होती है. कुछ लोगों ने कार्यालय पर पथराव किया है, इस लेकर शिकायत की जा रही है, मामले की जांच कर रहे हैं.”

प्रिंस की हत्या कर, पत्नी तुलसी को ले गया शोएब...6 महीने बाद मिली खोपड़ी; मर्डर की खौफनाक कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close