विज्ञापन

Holi Special Trains: रेलवे ने होली पर बिहार जाने वालों को दी बड़ी राहत, यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Durg–Madhubani Holi Special Train: गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल, यह ट्रेन 1 मार्च 2026 को दुर्ग से रात 12:30 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी 2 मार्च 2026 की सुबह 4:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी. यह रूट छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार को जोड़ते हुए हजारों यात्रियों के लिए सीधा संपर्क उपलब्ध कराएगा.

Holi Special Trains: रेलवे ने होली पर बिहार जाने वालों को दी बड़ी राहत, यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train News: होली के त्योहार (Holi Fastival 2026) पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से बिहार (Bihar) के लिए विशेष ट्रेन (Special Train) चलाने का फैसला किया है. दुर्ग और मधुबनी (Madhubani) के बीच चलाई जा रही यह होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Trains) उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जो त्योहार पर अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं. रेलवे का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को भीड़ भाड़ से बचाते हुए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके.

गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल, यह ट्रेन 1 मार्च 2026 को दुर्ग से रात 12:30 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी 2 मार्च 2026 की सुबह 4:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी. यह रूट छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार को जोड़ते हुए हजारों यात्रियों के लिए सीधा संपर्क उपलब्ध कराएगा.

रेलवे ने बिहार जाने वालों को दी बड़ी राहत, यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने बिहार जाने वालों को दी बड़ी राहत, यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Photo Credit: AI Generated Image

मधुबनी से दुर्ग वापसी स्पेशल

गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल, यह ट्रेन 2 मार्च 2026 को सुबह 6:15 बजे मधुबनी से रवाना होगी. वापसी में यह दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, धनबाद, रांची, राउरकेला, रायगढ़, बिलासपुर और रायपुर होते हुए 3 मार्च 2026 को दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी.इस स्पेशल सेवा से बिहार से छत्तीसगढ़ लौटने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

 इन स्टेशनों पर होगा प्रमुख ठहराव

दोनों दिशाओं की ट्रेनों का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा. इससे अलग-अलग राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. इस होली स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 2 एसएलआरडी कोच, 5 जनरल कोच, 9 स्लीपर कोच, 2 एसी थ्री टियर कोच शामिल हैं. इससे सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी के यात्रियों को उनकी आवश्यकता अनुसार यात्रा विकल्प मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें- एक हाथ में सलमा की लाश,दूसरे में सिगरेट और जुबां पर गाना... कोरबा मर्डर केस के गवाह ने खोले डरावने राज

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर टिकट बुक करें और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी आधिकारिक स्रोतों से अवश्य प्राप्त कर लें. त्योहार के मौसम में भीड़ अधिक रहने की संभावना है, इसलिए समय से स्टेशन पहुंचना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojna: आ गई लाडली बहना योजना 33वीं किस्त ट्रांसफर की तारीख, इस दिन मिलेगी फरवरी महीने की किस्त?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close