विज्ञापन
5 minutes ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live:  मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों का आज का फोकस प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक बैठकें और मौसम के बदलते रुझान पर है. एक तरफ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी को कैबिनेट बैठक तय है, वहीं मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में वन मेले का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ‑साथ दिन में धूप तेज़ रहेगी, लेकिन अगले दो दिनों बाद ठंड फिर बढ़ने के संकेत हैं यानी लोगों को मौसम के उतार‑चढ़ाव के लिए तैयार रहना होगा.

नीतिगत हलचल और जनकल्याण एजेंडा

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र की रूपरेखा, वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग और ऊर्जा जैसे प्रमुख विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा अपेक्षित है. सरकार जनकल्याण योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगेगी और जिन परियोजनाओं पर तेजी चाहिए, उनके लिए स्पष्ट समयसीमा तय हो सकती है. निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे की गति बढ़ाने वाले प्रस्ताव भी मेज पर आने की संभावना है, ताकि बजट पूर्व तैयारी पुख्ता हो और अगले चरण के कार्यान्वयन में विलंब न हो.

उज्जैन वन मेला और मौसम अपडेट

उज्जैन के दशहरा मैदान, सेठी नगर में वन मेले का शुभारंभ 11 फरवरी की शाम होगा, जिसमें “होली रंग गुलाल”, “महाकाल स्मृति उपहार” और “महाकाल वन प्रसादम” जैसी पहलें लॉन्च होंगी. मेला 11 से 16 फरवरी तक “समृद्ध वन, खुशहाल जन” थीम पर चलेगा. उधर, मौसम विभाग के अनुसार अभी तेज धूप से दिन का तापमान 3–4 डिग्री तक बढ़ सकता है, पर उत्तर से आने वाली सर्द हवाएं दो दिनों बाद ठिठुरन बढ़ाएंगी; बारिश और घने कोहरे की आशंका फ़िलहाल नहीं है.

यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की बुधवार, 11 फरवरी 2026 की ताजा खबरें...

Chhatarpur News: SDM एसडीएम कार्यालय पर पथराव, ग्रामीणों को बल प्रयोग कर खदेड़ा

Chhatarpur News Today: केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार 10 फरवरी 2026 की देर रात हंगामा कर दिया. विस्थापित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर पथराव शुरू कर दिया, हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बल प्रयोग किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. 

Baba Mahakal: अभिनेता सुनील शेट्टी ने 20 दिन में दूसरी बाद किए बाबा महाकाल के दर्शन

Ujjain Shri Mahakaleshwar Temple: अभिनेता सुनील शेट्टी ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि 20 दिनों के भीतर फिर से यहां आऊंगा.मुझे आना था, लेकिन ऐसा कोई प्लान नहीं था . बाबा महाकाल के दर्शन कर मैंने सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है, हमारी फिल्म ‘बॉर्डर’ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हम सही काम करते रहें.” देखिए, वीडियो 

Singrauli News: रील के चक्कर में डूब गई जिंदगी

Singrauli Crime News:  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रिहंद जलाशय में रील बनाने का जुनून एक युवक की मौत की वजह बन गया. 17 वर्षीय संदीप शाह दो दोस्तों के साथ नाव पर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा, पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गया. इसके बाद वह देखते-देखते दोस्तों के सामने डूब गया. सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, 25 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को संदीप का शव बरामद किया गया. बेटे की मौत से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Close