विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News : Blast in Harda: हरदा की एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को आग लगने के बाद भयानक विस्फोट हुआ. अब तक 11 लोगों के मरने और 217 के घायल होने की खबर है. आग बुझाने और घायलों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार दोपहर तक चला. बुधवार को सीएम मोहन यादव हरदा पहुंचे. सीएम के दौरे के बाद हरदा एसपी संदीप कुमार कंचन और कलेक्टर ऋषि गर्ग को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए.

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने बुधवार देर शाम हरदा एसपी संदीप कुमार कंचन और कलेक्टर ऋषि गर्ग को हटाने के आदेश जारी किए. एसपी कंचन को हरदा से हटाकर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ कर दिया गया है. वहीं कलेक्टर ऋषि गर्ग को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है. हरदा मामले में सरकार काफी तेजी से कार्रवाई कर रही है. एक ओर जहां सीएम खुद अस्पतालों में जाकर घायलों से उनका हालचाल पूछ रहे हैं तो वहीं मंगलवार को ही पूरे मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें - भूपेश सरकार ने हवाई यात्रा में खर्च किए 300 करोड़, निजी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल में हुआ सबसे ज्यादा भुगतान

ये भी पढ़ें - Exclusive: हरदा ब्लास्ट पर सामने आई बड़ी लापरवाही, बिना लाइसेंस के ही वर्षों से चल रहा था पटाखे बनाने का खतरनाक खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com