मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 16वीं विधानसभा (MP 16th Assembly Session) को पहला सत्र सोमवार, 18 दिसंबर से शुरू हो रहा है. 21 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) शपथ दिलायेंगे. इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन और प्रदेश के राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शासकीय की कार्य भी संपन्न होंगे. बता दें कि सत्र में पहली बार प्रहलाद पटेल (Prahlad Singh Patel), रीती पाठक (Riti Pathak), राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह जैसे नेता दिखाई देंगे.
16वीं विधानसभा सत्र में नहीं उपस्थित होंगे कमलनाथ
वहीं इस बार नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) और कमल पटेल जैसे पुराने सदस्य नहीं रहेंगे. इसके अलावा गोविंद सिंह और केपी सिंह इस बार सदन में उपस्थित नहीं होंगे. साथ ही विपक्ष नेता कमलनाथ (Kamal Nath) भी सदन में मौजूद नहीं रहेंगे. विधायकों की एंट्री निर्वाचन प्रमाण पत्र और आधार कार्ड से मिलेगी.
ये भी पढ़े: काशी तमिल संगम एक्सप्रेस 19 को पहली बार पहुंचेगी बालाघाट, सप्ताह में दो बार जिलेवासियों को मिलेगी सुविधा
कमान संभालते ही एक्शन मोड में आए सीएम यादव
13 दिसंबर को मध्य प्रदेश की कमान संभालने के बाद सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) लगातार एक्शन मोड में है. मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ नए फैसले ले रहे हैं. उन्होंने पूरे प्रदेश में अनुमति के मांस और मछली (Maet and Fish Shops) बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश जारी की है.
ये भी पढ़े: MP News: सीएम के आदेश का दिखा असर, ग्वालियर में बिना अनुमति मांस-मछली बेचने वालों के सामान जब्त