विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2025

जबलपुर में पुल से गिरी स्कॉर्पियो, चार की मौत; धार में यात्रियों से भरी बस भी 15 फीट नीचे गिरी

Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश के धार और जबलपुर जिले में हादसे हो गए. एक जगह स्कॉर्पियो कार पुल से नीचे गिर गई. वगीं, एक यात्रियों से भरी बस गिर गई.

जबलपुर में पुल से गिरी स्कॉर्पियो, चार की मौत; धार में यात्रियों से भरी बस भी 15 फीट नीचे गिरी
जबलपुर में पुल से गिरी कार.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में दो जिलों में दो जगहों पर गंभीर हादसे हुए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 17 लोग घायल हुए हैं. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है. वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है.

पहला हादसा

जबलपुर जिले में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज स्कॉर्पियो कार सोमती नहर के पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. कार में कुल छह लोग सवार थे. इनमें चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो लोग घायल हो गए हैं. कार में एक बकरा भी सवार था. कार में सवार सभी लोग चरगंवा से जबलपुर जा रहे थे. चरगंवा थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से मुश्किल से शवों को बाहर निकाला था.

दूसरा हादसा

धार जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीथमपुर के पास बस सड़क से 15 नीचे गिर गई. बस राजपुर से इंदौर जा रही थी. हादसे में सभी यात्री घायल हो गए, जबकि दो बुर्जग यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

घटनास्थल पर मौजूद खेत मे काम कर राकेश और उनके परिवार के सदस्यों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू कर दिया. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को पीथमपुर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को 108 एंबुलेंस से इंदौर रेफर किया है. बस में करीब 35 यात्री सवार थे. बस के आगे के हिस्से का पार्ट टूटने से यह हादसा हुआ था.

ये भी पढ़ें- 17 साल बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा, गिरफ्तारी के लिए चलाना पड़ा था स्पेशल अभियान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com