विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

छतरपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी: 150 से अधिक सिलेंडर जब्त, 1500-2000 रुपये तक बेच रहे थे ब्लैक

Chhatarpur Gas Cylinder Black Marketing: छतरपुर में अवैध LPG गैस सिलेंडर के भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. बता दें कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय पर गैस रिफिल उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं.

छतरपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी: 150 से अधिक सिलेंडर जब्त, 1500-2000 रुपये तक बेच रहे थे ब्लैक

Gas Cylinder Black Marketing: छतरपुर जिला प्रशासन ने अवैध रूप से गैस सिलेंडर के भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के निर्देशन में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रनगर, बमीठा, नौगांव और छतरपुर सहित पांच स्थानों पर छापेमारी की गई. जांच में सामने आया कि कुछ लोग एलपीजी गैस सिलेंडर को 1500 से 2000 रुपये तक ब्लैक में बेच रहे थे.

इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 97 सिलेंडर जब्त

चंद्रनगर में तीन स्थानों पर जांच के दौरान इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में निर्धारित संख्या से अधिक सिलेंडर पाए गए, जिनमें 14 किलो के 71, 19 किलो के 2, 5 किलो के 11 और 10 किलो के 13 खाली सिलेंडर शामिल थे. इस मामले में कुल 97 सिलेंडर जब्त किए गए.

वहीं चंद्रनगर निवासी राजेंद्र गुप्ता के मकान से 5 किलो के 10 गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया. इसके अलावा अदिति स्वीट्स नामक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 5 सिलेंडर जब्त किए गए.

छतरपुर में अवैध LPG गैस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बमीठा में अनिल गुप्ता (रवि गुप्ता) के व्यवसायिक प्रतिष्ठान की जांच में विभिन्न श्रेणी के 10 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण अवैध रूप से रखे मिले, जिन्हें भी जब्त कर लिया गया. कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुप्रिया बागरी, सहायक आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र बर्मन और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ऋषि शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

गैस आपूर्ति के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय पर गैस रिफिल उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं. जिला स्तर पर जिला आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारे को प्रभारी बनाया गया है, जबकि विभिन्न विकासखंडों में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और यदि कहीं समस्या आती है तो उसका त्वरित निराकरण किया जाए.

ये भी पढ़े: MP में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट, इन जिलों में गिरेगा पानी, छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com