विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने रिसेप्शनिस्ट का किया अपहरण, फिर पीटते हुए सड़कों पर घुमाया

Kidnapping Case in Gwalior: पुलिस के अनुसार गिजौर्रा के ग्राम सेमरा निवासी श्यामू पुत्र गजेंद्र सिंह राणा 24 वर्ष थाटीपुर गायत्री विहार कॉलोनी में स्थित बागवान होटल पर रिसेप्शनिस्ट का जॉब  करता है. बीती 12 मार्च को रात डेढ़ बजे के करीब श्यामू अपना काम ख़त्म कर होटल के गेट पर खड़ा था. तभी एक  स्कार्पियो गाड़ी से आकाश राणा, हिमांशु राणा, कुणाल राणा और एक अन्य बदमाश आए और  श्यामू को जबरन गाड़ी में पटक कर अपने साथ मुरार की ओर ले गए.

कार सवार बदमाशों ने रिसेप्शनिस्ट का किया अपहरण, फिर पीटते हुए सड़कों पर घुमाया
Dev Shrimali

Gwalior Kipnapping Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल, यहां बदमाशों ने एक होटल के रिसेप्शनिस्ट का बीच सड़क से अपहरण कर लिया और कार में पटककर अपने साथ ले गए. उसे कार में सड़क पर घुमाते हुए पीटते रहे. इसके बाद उसे छोड़कर भाग गए. आरोप है कि बदमाशों ने फरियादी से उसके साढू के बारे में पूछताछ करते हुए मारपीट की. ज़ब उसने बताया कि उसकी तो उससे बात ही नहीं होती है, तो उसे गाड़ी से उतारकर धमकी देकर फरार हो गए. 

इसके बाद अपहृत थाने पहुंचा और ने पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताई ये कहानी

पुलिस के अनुसार गिजौर्रा के ग्राम सेमरा निवासी श्यामू पुत्र गजेंद्र सिंह राणा 24 वर्ष थाटीपुर गायत्री विहार कॉलोनी में स्थित बागवान होटल पर रिसेप्शनिस्ट का जॉब  करता है. बीती 12 मार्च को रात डेढ़ बजे के करीब श्यामू अपना काम ख़त्म कर होटल के गेट पर खड़ा था. तभी एक  स्कार्पियो गाड़ी से आकाश राणा, हिमांशु राणा, कुणाल राणा और एक अन्य बदमाश आए और  श्यामू को जबरन गाड़ी में पटक कर अपने साथ मुरार की ओर ले गए. बदमाशों ने श्यामू से उसके साढू उप्पे राणा के बारे में पूछताछ करते हुए जमकर मारपीट करना शुरू कर दी. बदमाशों का उप्पे राणा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन श्यामू ने उन्हें बताया कि मेरी तो उससे बातचीत ही नहीं होती है. इसके लिए उसने काफी भरोसा दिलाया तो मारपीट करने के बाद बदमाशों ने  श्याम को गोविंदपुरी में धमकी देकर उतार दिया. 

पीड़ित गंभीर रूप से हुआ घायल

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के द्वारा मारपीट करने से श्यामू की आंख, नाक में चोट लगने से वह घायल हो गया. पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को अपहरण की शिकायत की. पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अपहरण की पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली.  

यह भी पढें- देशभर में गैस की किल्लत के बीच, यहां ट्यूबवेल से निकलने लगा गैस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर  दर्ज कर ली है. थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि मारपीट और अपहरण करने वाले फरियादी के रिश्तेदार ही बताए गए हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दे रही है, लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

यह भी पढें- नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दंपती गिरफ्तार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close