विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

उज्जैन में सीएम यादव और राज्यपाल ने किया 16 निर्माण कार्यों के साथ गीता भवन का भूमिपूजन 

उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 16 विकास कार्यों और गीता भवन का भूमिपूजन किया. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए शहर को 664 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात मिली, जिसमें सड़कें, आरओबी और सांस्कृतिक परियोजनाएं शामिल हैं.

उज्जैन में सीएम यादव और राज्यपाल ने किया 16 निर्माण कार्यों के साथ गीता भवन का भूमिपूजन 

Ujjain Development Projects 2026: उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को 16 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया और साथ ही भव्य गीता भवन का भूमिपूजन भी किया. सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर को 664 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है. उज्जैन को नई सड़कें, नए मार्ग, आरओबी, सिंहस्थ तैयारियों और कई शैक्षणिक‑सांस्कृतिक परियोजनाओं से बड़ी राहत मिली है. यह आयोजन शहर के विकास, सांस्कृतिक अभ्युदय और भविष्य की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सिंहस्थ दृष्टि से विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन को सिंहस्थ के मद्देनजर बड़ी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 13.50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य पहले से प्रगति पर हैं और आने वाले वर्षों के लिए 3600 करोड़ रुपये के नए कार्यों का प्रावधान किया गया है.

सीएम ने बताया कि 664 करोड़ रुपये के जिन नए कार्यों का भूमिपूजन हुआ, उनमें सड़क चौड़ीकरण, नए सीसी रोड, नए मार्ग और विक्रम आरओबी की परियोजनाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकायों में गीता भवन, गांवों में आदर्श ग्राम और वृंदावन ग्राम जैसी योजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है.

उज्जैन में गीता भवन का भूमिपूजन

कार्यक्रम में उज्जैन में 77 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले गीता भवन का भूमिपूजन किया गया. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इसे प्रदेश के सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह भवन युवाओं और शोधार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन और संस्कृति से जोड़ने का केंद्र बनेगा. राज्यपाल ने इसे “भविष्य के सांस्कृतिक अभ्युदय का शंखनाद” बताया.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री द्वारा मिली प्रमुख सड़क परियोजनाओं की सौगात

सीएम ने कहा कि उज्जैन को चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कई अहम परियोजनाएं मिली हैं. बदनावर से 8 लेन सुपर एक्सप्रेस हाईवे, देवास‑इंदौर के पास से होकर दिल्ली के लिए नया हाईवे, 3839 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात के द्वारका से लेकर असम‑चीन सीमा तक नया नेशनल हाईवे, उन्होंने कहा कि यह हाईवे सोमनाथ और महाकाल को सीधे जोड़ेगा और इससे धार्मिक पर्यटन को बड़ी गति मिलेगी.

किसान कल्याण वर्ष में उपलब्धियां

सीएम यादव ने बताया कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पशुपालन विभाग ने सवा साल में दूध उत्पादन में 25% की वृद्धि की है और किसानों को 5–8 रुपये प्रति लीटर अधिक मूल्य का लाभ मिला है. सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइकिल, ड्रेस, किताबें, स्कूटी और लैपटॉप की योजनाएं जारी हैं. इसके साथ ही “माता यशोदा योजना” के तहत स्कूली बच्चों को नि:शुल्क दूध पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com