विज्ञापन

अब रीवा से रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट, 12 घंटे का सफर 80 मिनट में पूरा होगा, दिल्ली-इंदौर के लिए भी सुविधा

रीवा से रायपुर की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी. एयर इंडिया ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है. नई सेवा के शुरू होने से रीवा अब सीधे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जुड़ गया है. इससे 12 घंटे का सफर सिर्फ 80 मिनट में पूरा हो सकेगा.

अब रीवा से रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट, 12 घंटे का सफर 80 मिनट में पूरा होगा, दिल्ली-इंदौर के लिए भी सुविधा
Rewa to Raipur Direct Flight Launched

Rewa to Raipur Flight: मध्य प्रदेश के रीवा जिले को नए पंख लग गए हैं. यहां से अब रीवा-दिल्ली और रीवा-इंदौर के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है. मंगलवार को एयर इंडिया का एटीआर-72 विमान रीवा में उतरा और रायपुर के लिए रवाना हुआ. इसी के साथ रीवा से एक और नई फ्लाइट की शुरुआत हो गई. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी इसी फ्लाइट से रायपुर गए. इस नई सुविधा से रीवा से रायपुर का लगभग 12 घंटे का सफर सिमटकर सिर्फ 1 घंटा 20 मिनट रह गया है. यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी.

दरअसल, रीवा धीरे-धीरे हवाई नक्शे पर अपनी पहचान बना रहा है. कुछ समय पहले तक यहां कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के प्रयासों से पहले रीवा-इंदौर फ्लाइट शुरू हुई. इसकी सफलता के बाद रीवा-दिल्ली सेवा भी प्रारंभ की गई. दोनों फ्लाइट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद अब रीवा-रायपुर फ्लाइट भी शुरू कर दी गई है.

15 साल से मदनलाल बनकर जयपुर में रह रहे अब्दुल को MP पुलिस ने मुस्लिम बनकर पकड़ा, रोज मस्जिद जाने के कारण फंसा

सप्ताह में तीन दिन रहेगी फ्लाइट

रीवा से रायपुर की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी. एयर इंडिया ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है. 19 मार्च से दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे विमान रीवा के लिए उड़ान भरेगा और शाम 5.25 बजे रीवा पहुंचेगा. यहां से 5.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होकर शाम 7.10 बजे रायपुर पहुंचेगा. रायपुर से शाम 7.35 बजे उड़ान भरकर रात 8.50 बजे रीवा आएगा और फिर रात 9.15 बजे रीवा से उड़कर 11.05 बजे दिल्ली पहुंचेगा. इस नई सेवा के शुरू होने से रीवा अब सीधे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जुड़ गया है.

7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे  

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com