विज्ञापन
img

संजीव चौधरी

संवाददाता

संजीव चौधरी

img

डॉ. संजीव चौधरी मध्य प्रदेश की पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित और जाना-पहचाना नाम हैं। पिछले लगभग चार दशकों से वे सक्रिय पत्रकारिता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे एनडीटीवी के लिए कार्यरत हैं तथा एनडीटीवी के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़  में  जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी रिपोर्टें जनसरोकार, सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष पहचान रखती हैं। डॉ. चौधरी ने एनडीटीवी के पूर्व स्टार न्यूज ( एनडीटीवी प्रोडक्शन हाउस) पीटीआई तथा अंतरराष्ट्रीय फोटो एजेंसियों के लिए भी सेवाएं प्रदान की हैं। 

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता विषय में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त कर चुके डॉ. चौधरी ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का माध्यम बनाया है। दलितों, आदिवासियों, गरीब एवं वंचित वर्गों के अधिकारों, शिक्षा, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दे उनकी विशेष रुचि के विषय रहे हैं। वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संबंधी रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मध्य प्रदेश शासन द्वारा शहीद अमृता देवी विश्नोई वन्यजीव पुरस्कार सहित देश और प्रदेश के 200 से अधिक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। यह पुरस्कार एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।  एनडीटीवी के “सेव आवर टाइगर” अभियान के अंतर्गत उनकी 30 से अधिक विशेष रिपोर्टें प्रसारित हो चुकी हैं, जिन्होंने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबलपुर में शिक्षा माफिया जैसे सामाजिक अभियानों को गति देने में भी उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सशक्त रिपोर्टिंग, निष्पक्ष दृष्टिकोण, जनहित के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता ने डॉ. संजीव चौधरी को मध्य प्रदेश की पत्रकारिता में विशिष्ट पहचान दिलाई है। 

Close