देशवासियों का सदियों का इंतजार सोमवार, 22 जनवरी को खत्म हो गया. अयोध्या (Ayodhya) के भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला (Ramlala) विराजमान हो गए हैं. अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई. 84 सेकंड के मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद रामलला की पहली तस्वीर भी सामने आई है. इस तस्वीर में रामलला मुसकुराते दिख रहे हैं. बता दें कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) भी मौजूद रहे.
जानें कब है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू हो गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान हैं. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक उसके पूरा होने की उम्मीद है. वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त 84 सेकेंड का है, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा. प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी आयोजन स्थल पर संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत 7,000 से अधिक लोगों की सभा को संबोधित करेंगे.
दुल्हन की तरह सजी अयोध्या नगरी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मंदिर के साथ-साथ पूरी अयोध्या सज-धज कर दुल्हन की तरह तैयार है. समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. इसके अलावा राजनीतिक, क्रिकेट से लेकर फिल्मी जगत के सेलिब्रिटी राम नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं.
22 जनवरी को पूजन इस क्रम में होगा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दौरान सबसे पहले नित्य पूजन हवन पारायण, फिर देवप्रबोधन, उसके बाद प्रतिष्ठापूर्वकृत्य, फिर देवप्राण प्रतिष्ठा, महापूजा, आरती, प्रासादोत्सर्ग, उत्तरांगकर्म, पूर्णाहुति, आचार्य को गोदान, कर्मेश्वरार्पणम, ब्राह्मणभोजन, प्रैषात्मक पुण्याहवाचन, ब्राह्मण दक्षिणा दानादि संकल्प, आशीर्वाद और फिर कर्मसमाप्ति होगी.
ये भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir: CM मोहन यादव ने कहा-जब राम गर्भगृह में प्रतिस्थापित हो जाएंगे वह क्षण सबसे पवित्र होगा