विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2024

CG: चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं की गैंग पुलिस हिरासत में, भीड़ का फायदा उठाकर ऐसे करती थी पार 

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में पुलिस ने 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. 

CG: चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं की गैंग पुलिस हिरासत में, भीड़ का फायदा उठाकर ऐसे करती थी पार 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अनेकों महिलाओं से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है. जिले की पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक के बाद के चैन स्नेचिंग में शामिल गिरोह की 9 महिलाओं को हिरासत में ले लिया है. इनके पास से पीड़ित महिलाओं के गले से गायब हुए सोने के 8 मंगलसूत्र को भी बरामद किया है. 

ये है मामला

चेन स्नेचिंग महिलाओं का गिरोह काफी शातिराना अंदाज में चैन स्नेचिंग को अंजाम देता है. पत्थलगांव के दुर्गा विसर्जन रैली में उमड़े भारी भीड़ का फायदा उठाकर अनेकों महिलाओं के गले से बड़ी सफाई के साथ सोने की चेन गायब के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने CCTV कैमरे को खंगाला तो इन महिला गिरोह के सदस्य की पूरी वारदात एक सीसीटीवी में कैद मिली.

एक के बाद एक करते हुए चेन स्नेचिंग के मामले में पत्थलगांव थाना पुलिस ने 9 महिला आरोपियों को हिरासत में लिया है.मामले में पुलिस ने महिलाओं के पास से 8 मंगलसूत्र बरामद किया है. 

ये भी पढ़ें Viral Video: राज्यपाल के पोते ने महिला ASI से की हाथापाई, इस बात को लेकर हुआ विवाद

सभी को हिरासत में लिया है 

जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि दशहरा त्योहार के मद्देनजर शहरों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. भीड़ भाड़ होने के कारण पत्थलगांव शहर विसर्जन देखने आए कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई है. थाने को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 महिलाओं को हिरासत में लिया. वहीं पूछताछ के बाद करीब 9 अन्य महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही सभी महिलाओं के पास से 8 नग मंगलसूत्र बरामद हुआ है. 

ये भी पढ़ें MP: दशहरा मैदान में एक शख्स को आया हार्टअटैक, इस पुलिस अधिकारी ने CPR देकर जान बचाई, Video Viral

ये भी पढ़ें CM साय के गृहक्षेत्र में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 2 महिला समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com