विज्ञापन

35 साल का भरोसा टूटा: 1 किलो सोना लेकर परिवार संग फरार हुआ कारीगर, सराफा बाजार में हड़कंप

Madhya Pradesh Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास सराफा बाजार में 35 साल से काम कर रहा एक कारीगर करीब 1 किलो सोना लेकर परिवार सहित फरार हो गया. 15-20 व्यापारियों का सोना उसके पास था. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

35 साल का भरोसा टूटा: 1 किलो सोना लेकर परिवार संग फरार हुआ कारीगर, सराफा बाजार में हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के मुख्यालय स्थित सराफा बाजार में भरोसे के टूटने की बड़ी घटना सामने आई है. करीब साढ़े तीन दशक से काम कर रहा एक बंगाली कारीगर अचानक 1 किलो सोना लेकर गायब हो गया. अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है. उससे कोई सम्‍पर्क नहीं हो रहा. 

15-20 व्यापारियों का सोना था कारीगर के पास

जानकारी के मुताबिक सराफा बाजार के लगभग 15 से 20 व्यापारियों ने उक्त कारीगर को सोना आभूषण बनाने और मरम्मत के लिए दिया था. लंबे समय से काम करने के कारण व्यापारी उसे पूरी तरह भरोसेमंद मानते थे.

लेकिन जब वह कारीगर दुकान और काम पर नहीं पहुंचा तो व्यापारियों को शक हुआ. उसके घर जाकर देखा गया तो वह परिवार सहित फरार मिला. इसके बाद स्पष्ट हुआ कि वह करीब 1 किलो सोना लेकर गायब हो चुका है.

देवास स‍िटी कोतवाली थाने में शिकायत

घटना के बाद देवास के सराफा व्यापारियों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर कारीगर और उसके परिवार की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है और आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

सर्राफा एसोसिएशन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

देवेंद्र सोनी, सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने बताया कि हमारे बाजार में 35 साल से एक बंगाली कारीगर काम कर रहा था. वह सोने-चांदी के आभूषण बनाता था. देर रात करीब 1 बजे वह लगभग 15 व्यापारियों का करीब एक किलो सोना लेकर फरार हो गया. कई ग्राहकों का सोना भी उसके पास था. व्यापारियों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सराफा बाजार के व्यापारियों में घटना को लेकर चिंता और आक्रोश का माहौल है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close