विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2026

DA Hike MP: मध्‍य प्रदेश में 58% हुआ महंगाई भत्ता, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, सरकार ने द‍िया होली का तोहफा

MP News के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने होली पर कर्मचारियों को 3% DA बढ़ाकर 58% करने का फैसला लिया. जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर मई 2026 से 6 किस्तों में मिलेगा. पेंशनर्स को भी 58% महंगाई भत्ता दिया जाएगा.

DA Hike MP: मध्‍य प्रदेश में 58% हुआ महंगाई भत्ता, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, सरकार ने द‍िया होली का तोहफा

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए होली से पहले बड़ी खुशखबरी आई है. मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.

58% हुआ महंगाई भत्ता

सरकार के फैसले के अनुसार 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा. यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी. 

एरियर 6 समान किस्तों में

जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की एरियर राशि कर्मचारियों को एकमुश्त नहीं दी जाएगी. यह राशि मई 2026 से शुरू होकर 6 समान किस्तों में प्रदान की जाएगी. इससे कर्मचारियों को क्रमवार आर्थिक लाभ मिलेगा.

पेंशनर्स को भी राहत

सरकार ने पेंशनर्स को भी राहत दी है. जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% महंगाई भत्ता दिया जाएगा. इससे लाखों पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है और कर्मचारियों का हित सर्वोपरि है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com