Madhya Pradesh-Chhattisgarh Live Updates: मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रही कृषि कैबिनेट बैठक को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है. 2 मार्च 2026, सोमवार यानी आज बड़वानी जिले के नागलवाड़ी गांव में होने वाली यह बैठक कई ऐतिहासिक निर्णयों की दिशा तय कर सकती है. आदिवासी बहुल और कृषि उत्पादन के लिए मशहूर इस क्षेत्र में केले और कपास की भरपूर पैदावार होती है, जिससे किसानों को भविष्य में बड़े लाभ की उम्मीद जताई जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस बैठक का नेतृत्व करेंगे.
नई जनहित योजनाओं की घोषणा की संभावना
मुख्यमंत्री सोमवार को शिखर धाम पहुंचकर प्राचीन भिलट देव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कैबिनेट बैठक की शुरुआत करेंगे. बैठक में प्रदेश व बड़वानी जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इसके बाद वे जुलवानिया में आयोजित प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव में शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस मंच से वे कुछ नई जनहित योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.
बस ऑपरेटरों ने हड़ताल वापस ली
इधर, होली से पहले राज्यभर में प्रस्तावित बस ऑपरेटरों की हड़ताल भी टल गई है. मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद विवादित राजपत्रों को फिलहाल रोक दिया गया, जिसके बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 2 मार्च की हड़ताल वापस ले ली.
यहां पढ़ें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
Bhopal News: 2 और 4 मार्च को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
Traiffic Advisory in Bhopal: भोपाल (Bhopal) शहर में होली (Holi 2026) व धुरेड़ी पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्सन प्लान जारी (Bhopal Police Traffic Advisory) किया है. 2-3 मार्च की मध्यरात्रि को होने वाले होलिका दहन (Holika Dahan) और 4 मार्च को आयोजित होने वाले पारंपरिक धुरेड़ी जुलूस (Dhuredi Julus) को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव (Bhopal Routes Diverted) किया गया है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
ICAI CA Final Jan 2026 Toppers: सीए परीक्षा में बुरहानपुर के देव मनीष जालान ने किया कमाल
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा (जनवरी 2026 सत्र) का परिणाम घोषित कर दिया है. करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया लेवल पर पहली रैंक (AIR 1) हासिल की है. वहीं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के देव मनीष जालान (Dev Manish Jalan) ने CA फाइनल परिणाम में 18वीं रैंक हासिल की है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हरदा में पूर्व और वर्तमान विधायकों के कामों का तुलादान
राजनीति का एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां पूर्व और वर्तमान विधायक के कामों का तुलादान किया गया. हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय शाह और वर्तमान विधायक अभिजीत शाह के कार्यों का तुलादान किया गया. कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से एक तराजू लगाकर दोनों नेताओं के कार्यकाल की उपलब्धियों तो उनकी फोटो लगा कर तौला गया. बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के 15 वर्षों के कार्यकाल की तुलना वर्तमान विधायक के 3 वर्षों के कार्यकाल से की गई. आयोजकों का दावा था कि कम समय में ज्यादा विकास कार्य किए गए हैं.
हालांकि सूत्रों के अनुसार यह कार्यक्रम वर्तमान विधायक के समर्थकों द्वारा आयोजित किया गया था, जहां विधायक अभिजीत शाह मौजूद थे जिसमें उनके कार्यों को अधिक प्रभावी बताया गया.
Israel Iran War: एमपी के पूर्व विधायकों समेत 700 से ज्यादा लोग UAE में फंसे
Madhya Pradesh People Stuck in Dubai UAE: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ानें रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत राज्य के 700 से ज्यादा यात्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं. ट्रेवल एजेंटों के एक संगठन के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह दावा किया. ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मध्य प्रदेश इकाई के चेयरमैन अमोल कटारिया ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के 700 से ज्यादा यात्री यूएई में फंसे हुए हैं. ये लोग पर्यटन और कारोबार के लिए वहां गए थे. उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के हालात के मद्देनजर प्रदेश के कई लोगों ने दुबई और शारजाह के अपने हवाई टिकट रद्द कराते हुए आगामी दिनों में यात्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है. इंदौर-1 क्षेत्र के पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संजय शुक्ला और देपालपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक विशाल पटेल दुबई में फंसे हुए हैं.
MP Weather Update: मौसम बदलेगा अपने तेवर
Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश में मौसम ने भी अचानक करवट ले ली है. मार्च की शुरुआत में ही कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, यानी होली से पहले ही गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि माह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है और हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में हल्के बादल छाए हैं और दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. फिलहाल बारिश (Rain in MP) की संभावना कम है. ग्वालियर, इंदौर, भोपाल में भी गर्मी बढ़ने लगी है.