विज्ञापन

पेट्रोलिंग के लिए गई पुलिस पर जानलेवा हमला, टांगिया मारकर 3 आरक्षकों को किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

Goons Attacked Police: खाकी वर्दी पर जानलेवा हमले का दहला देने वाला वाक्या सुन एक्टिव हुई स्थानीय पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को जांच-पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर तत्काल जेल भिजवा दिया है. 

पेट्रोलिंग के लिए गई पुलिस पर जानलेवा हमला, टांगिया मारकर 3 आरक्षकों को किया घायल,  ग्रामीणों ने बचाई जान
Goons attacked on Patrolling Police with Tangiya

Attack on Patrolling Police: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसकी बानगी रविवार को देखने को मिली जब अवैध शराब की जब्ती से नाराज बदमाशों ने गश्त कर रहे पुलिस के जवानों पर जानलेवा हमला कर दिया. योजनाबद्ध तरीके से किए गए इस हमले से पुलिसकर्मी बिल्कुल अंजान थे. टांगिया और लाठी-डंडे से हमला में बदमाशों ने आरक्षकों को बुरी तरह मारा, जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए.

खाकी वर्दी पर जानलेवा हमले का दहला देने वाला वाक्या सुन एक्टिव हुई स्थानीय पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को जांच-पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर तत्काल जेल भिजवा दिया है. 

ये भी पढ़ें-‘तवा नहीं, मिलेगी अब केवल तंदूरी रोटी', गैस संकट की अकटलों के बीच MP के होटल-रेस्त्रां के बदलेंगे मेनू!

कोसमी द गांव में गश्त के लिए पहुंचे थे पेट्रोलिंग टीम के चार आरक्षक

मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के कोसमी द गांव का है, जहां पेट्रोलिंग टीम के चार आरक्षक जांच के लिए पहुंचे थे. बताया जाता है कि पहले से पुलिसकर्मियों पर हमले की योजना बनाए बैठे बदमाशों ने चार आरक्षकों को घेर लिया और उन पर टांगिया और डंडों से हमला कर दिया, जिससे एक आरक्षक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. पुलिसकर्मियों पर हुआ  यह हमला एक पुरानी रंजिश के चलते किया गया था.

पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने आरक्षकों पर किया जानलेवा हमला

रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोलिंग टीम के चार आरक्षकों पर जानलेवा हमला एक पुरानी रंजिश के चलते किया गया. बताया जाता है कि दर्रीपारा कैंप में तैनात आरक्षक परमेश्वर नेताम, विमल लकड़ा और विनोद मनहर रविवार शाम को ग्राम भ्रमण पर निकले थे, जैसे ही पुलिस की टीम कोसमी द गांव पहुंची, आरोपी क्रमशः भैय्या लाल देवंशी, गोरेलाल, उत्तम और गोलू देवंशी ने घेरकर चारों आरक्षकों पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें-Seasonal Vegetables: औषधीय गुणों से भरपूर मौसमी बोहार सब्जी की बढ़ी डिमांड, 250 रुपए प्रति किलो बिक रही, जानें खासियत

हमला सुनियोजित था. आरोपी पूर्व में हुई शराब की जब्ती को लेकर पेट्रोलिंग पुलिस से नाराज थी. उन्होंने पुलिसकर्मियों को जान से मारने के इरादे से हमला किया था. टांगियां से किए हमले में आरक्षक विमल लाकड़ा को कई जगह गहरी चोटें आईं हैं. बीच-बचाव करने आए आरक्षक परमेश्वर और विनोद भी बदमाशों द्वारा किए गए हमले में घायल हो गए.

स्थानीयों ने पुलिसकर्मियों की जान बचाई, उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

गौरतलब है स्थानीय ग्रामीणों ने जानलेवा हमले के शिकार हुए पुलिसकर्मियों की जान बचाई और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया. डीएसपी गरिमा दादर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 121(1), 127(2), 221, 132 और 3(5) के तहत  केस दर्ज किया गया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-अब साधु-संतों के लिए अनिवार्य हुआ AADHAAR, उज्जैन में बहुरुपियों की पहचान के लिए 'कालनेमी अभियान'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close