विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

एमपी के डेरी ब्रांड ‘मिल्क मैजिक' में मिले थे Harmful केमिकल, ED ने कंपनी के संचालक किशन मोदी को किया गिरफ्तार

Jaishree Gayatri Food Products Private Limited: ईडी के अनुसार, जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी को 13 मार्च को हिरासत में लेकर 14 मार्च को भोपाल की विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 18 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया. गत 29 जनवरी, 2026 में ईडी ने प्राइवेट लि. कंपनी के कई ठिकानों में छापेमारी की थी.

एमपी के डेरी ब्रांड ‘मिल्क मैजिक' में मिले थे Harmful केमिकल, ED ने कंपनी के संचालक किशन मोदी को किया गिरफ्तार
ED ARRESTED JAISHREE GAYATRI FOOD PRODUCTS PRIVATE LIMITED COMPANY DIRECTOR
भोपाल:

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी भोपाल से संचालित डेयरी उत्पाद कंपनी जयश्री गायत्री खाद्य उत्पाद कंपनी (Jaishree Gayatri Food Products Private Limited) के संचालक किशन मोदी को गिरफ्तार कर लिया है.  मध्य प्रदेश की नामी डेयरी उत्पाद कंपनी के मालिक और प्रबंध निदेशक किशन मोदी को ईडी ने कथित रूप से मिलावटी डेयरी उत्पाद बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है.

ईडी के अनुसार, जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी को 13 मार्च को हिरासत में लेकर 14 मार्च को भोपाल की विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 18 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया. गत 29 जनवरी, 2026 में ईडी ने प्राइवेट लि. कंपनी के कई ठिकानों में छापेमारी की थी.

ये भी पढ़ें-पेट्रोलिंग के लिए गई पुलिस पर जानलेवा हमला, टांगिया मारकर 3 आरक्षकों को किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

कंपनी ‘मिल्क मैजिक' ब्रांड नाम से डेयरी उत्पादों की आपूर्ति करती थी

गौरतलब है सोमवार को जारी एक बयान में ईडी ने कहा कि कंपनी ‘मिल्क मैजिक' ब्रांड नाम से डेयरी उत्पादों की आपूर्ति करती थी. बयान के अनुसार जेजीएफपीपीएल कंपनी पर दूध की वसा के स्थान पर पाम ऑयल और अन्य हानिकारक रसायनों का उपयोग करके मिलावटी डेयरी उत्पाद बनाने का आरोप है. एजेंसी के मुताबिक ये उत्पाद घरेलू बाजार के साथ-साथ कई देशों में निर्यात भी किए गए. 

कंपनी ने करीब 20.59 करोड़ रुपए की धनराशि का धनशोधन किया

ईडी ने कहा कि निर्यात की अनुमति प्राप्त करने के लिए इंदौर में स्थित निर्यात निरीक्षण एजेंसी (ईआईए) को प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं के कथित रूप से जाली परीक्षण रिपोर्ट सौंपे गए, जिनमें से कई रिपोर्ट फर्जी पाई गईं और संबंधित लैब्स ने इन्हें जारी नहीं किया था. ईडी ने आरोप लगाया कि अवैध गतिविधि के जरिए कंपनी ने करीब 20.59 करोड़ रुपए की धनराशि का धनशोधन किया. यह कंपनी व उसके प्रवर्तकों के खिलाफ दर्ज FIR से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें-‘तवा नहीं, मिलेगी अब केवल तंदूरी रोटी', गैस संकट की अकटलों के बीच MP के होटल-रेस्त्रां के बदलेंगे मेनू!

ईडी कार्रवाई के दौरान ये जानकारी सामने आई थी कि 27 देशों में भेजे जाने वाले कंपनी के प्रोडक्ट्स के सर्टिफिकेट फर्जी हैं. दूसरे देशों की कई एजेंसियों ने अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर केंद्र से शिकायत की थी. ईडी ने भोपाल के बिट्‌टन मार्केट और सीहोर जिले में ग्राम पिपलिया मीरा ऑफिस में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया था.

डेयरी उत्पादों को बाहर भेजने के लिए कंपनी ने फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए

उल्लेखनीय है डेयरी प्रोडक्ट्स बनाने वाले कंपनी के प्रोडक्ट भारत के बाहर भी एक्सपोर्ट होते हैं. आरोप है कि कंपनी ने अपने डेयरी उत्पादों को बाहर निर्यात करने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए और मिलावटी डेयरी प्रोडक्ट्स बाहर बेचे. कंपनी निर्यात कारोबार के जरिए विदेशी में पैसा निवेश कर रही है, जिसकी शिकायत के बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की है और छापेमारी की कार्रवाई केबाद कंपनी के संचालक को हिरासत में लिया.  

ये भी पढ़ें-अब साधु-संतों के लिए अनिवार्य हुआ AADHAAR, उज्जैन में बहुरुपियों की पहचान के लिए 'कालनेमी अभियान'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com