विज्ञापन

Collector Visit: एक्शन मोड में गरियाबंद कलेक्टर; कड़ी धूप में 4 घंटे पैदल चलकर देखी अव्यवस्थाएं, अब कार्रवाई

Gariaband Collector IAS Bhagwan Singh Uikey: गरियाबंद में कलेक्टर भगवान सिंह उइके 4 घंटे पैदल चलकर शहर की अव्यवस्थाओं का जायजा लिया. बस स्टैंड अतिक्रमण, टैक्सी स्टैंड शिफ्ट और तालाब सौंदर्यीकरण पर कार्रवाई शुरू.

Collector Visit: एक्शन मोड में गरियाबंद कलेक्टर; कड़ी धूप में 4 घंटे पैदल चलकर देखी अव्यवस्थाएं, अब कार्रवाई
Collector Visit: एक्शन मोड में गरियाबंद कलेक्टर; कड़ी धूप में 4 घंटे पैदल चलकर देखी अव्यवस्थाएं, अब कार्रवाई

Gariaband Collector Inspection: गरियाबंद जिला मुख्यालय की सूरत अब बदलने जा रही है. नई पोस्टिंग के बाद कलेक्टर भगवान सिंह उइके (Bhagwan Singh Uikey Collector) ने शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के मिशन में शुक्रवार को अभूतपूर्व कदम उठाया. उन्होंने कलेक्टर ऑफिस छोड़कर कड़ी धूप में करीब 4 घंटे तक पैदल चलकर शहर की हर अव्यवस्था का जायजा लिया. जिला बनने के बाद पहली बार किसी कलेक्टर को इस तरह मैदान में उतरकर व्यापक निरीक्षण करते हुए देखा गया. कलेक्टर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, राजस्व अमला और नगर पालिका की पूरी टीम मौजूद रही.

Gariaband Collector Inspection: कलेक्टर का दौरा

Gariaband Collector Inspection: कलेक्टर का दौरा

बस स्टैंड से निरीक्षण की शुरुआत, अवैध कब्जों पर कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण की शुरुआत बस स्टैंड से हुई, जहाँ वर्षों से जमे अवैध कब्जे, बेतरतीब दुकानें और गंदगी देखकर कलेक्टर उइके ने नाराजगी जताई. उन्होंने तत्काल नोटिस जारी करने और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए. कलेक्टर ने साफ कहा कि मुख्यालय को सुंदर और व्यवस्थित बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

टैक्सी स्टैंड नई जगह शिफ्ट, बंद वाटर प्लांट हटाने का आदेश

शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने टैक्सी स्टैंड को गायत्री मंदिर के सामने स्थित मैदान में शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए. इतना ही नहीं, बस स्टैंड के पास स्थित सालों से बंद पड़ा वाटर प्लांट हटाने का आदेश भी दिया गया, ताकि क्षेत्र साफ-सुथरा और खुला नजर आए.

Gariaband Collector Inspection: कलेक्टर निर्देश देते हुए

Gariaband Collector Inspection: कलेक्टर निर्देश देते हुए

छीन तालाब क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर कार्रवाई

कलेक्टर उइके ने निरीक्षण के दौरान छीन तालाब के पास बने अंधे मोड़ का भी जायजा लिया. वहां झाड़ियों और झंखाड़ की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था. उन्होंने तत्काल झाड़ियाँ साफ कराने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि शहर में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

सब्जी बाजार होगी शिफ्ट, छुरा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश दिन में प्रतिबंधित

निरीक्षण के दौरान शहर की अनियमित यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. कलेक्टर ने बताया कि सब्जी बाजार को जल्द ही नई जगह शिफ्ट किया जाएगा. इससे शहर के भीतर भीड़भाड़ कम होगी. साथ ही छुरा मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके.

नई सड़कों के निर्माण और तालाब सौंदर्यीकरण की तैयारी

कलेक्टर उइके ने छीन तालाब के आसपास सौंदर्यीकरण की योजना पर भी जोर दिया. उन्होंने शहर के कई इलाकों में नई सड़कों के निर्माण की जरूरत बताई और संबंधित विभागों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.

Gariaband Collector Inspection: कलेक्टर ने पैदल चलकर लिया शहर का जायजा

Gariaband Collector Inspection: कलेक्टर ने पैदल चलकर लिया शहर का जायजा

3-4 किलोमीटर पैदल चलकर देखा जनता का दर्द

करीब 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर ने शहर की समस्याओं को नजदीक से देखा. कचरा निस्तारण, सड़क किनारे अव्यवस्थित दुकानें, ट्रैफिक जाम, पार्किंग की दिक्कतें, सफाई व्यवस्था हर मुद्दे पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए.

जनता और जनप्रतिनिधियों ने की पहल की सराहना

कलेक्टर की इस मैराथन निरीक्षण कार्रवाई की शहर में चर्चा है. जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की. लोगों का कहना है कि जिले में पहली बार किसी कलेक्टर ने इस तरह फील्ड में उतरकर वास्तविक समस्याओं को समझने की कोशिश की है. अब उम्मीद है कि जल्द ही गरियाबंद की तस्वीर बदलती नजर आएगी.

यह भी पढ़ें : UPSC Topper 2025: कपड़ा व्यापारी के बेटे प्रक्षाल जैन की UPSC में 'धार'दार 8वीं रैंक; जानिए कैसे मिली सफलता?

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : रतलाम मेडिकल कॉलेज विवाद; पीजी स्टूडेंट पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

यह भी पढ़ें : Food Poisoning: ऑनलाइन खाना मंगाते हैं तो सावधान! सागर के रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग का छापा, मिला बासी सामान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close