विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

VIDEO: शराब नहीं देने पर वाइन शॉप कर्मचारियों को पीटा, दुकान बंद होने पर पहुंचे थे आरोपी

ग्वालियर के जनकगंज इलाके में देर रात वाइन शॉप बंद होने के बाद शराब न देने पर कुछ युवकों ने किराना दुकान के कर्मचारियों से जमकर मारपीट की. आरोपी डंडे लेकर लौटे और दुकान में घुसकर हमला किया, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

VIDEO: शराब नहीं देने पर वाइन शॉप कर्मचारियों को पीटा, दुकान बंद होने पर पहुंचे थे आरोपी

Wine Shop Attack Video: ग्वालियर में एक वाइन शॉप के बाहर रविवार-सोमवार की आधी रात को जोरदार हंगामा हो गया. दुकान बंद होने के बाद शराब न देने पर कुछ लोगों ने वाइन शॉप में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की. ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है, लेकिन अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है.

दुकान बंद होने के बाद पहुंचे आरोपी

जानकारी के मुताबिक, घटना जनकगंज इलाके की है. सरकारी नियमों के अनुसार रात 11 बजे दुकान बंद कर दी गई थी. कर्मचारी बाहर खड़े होकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ लोग पहुंचे और शराब देने की मांग करने लगे. पीड़ित राजा शिवहरे के अनुसार, उन्होंने साफ कहा कि 11 बजे के बाद शराब बेचना नियम के खिलाफ है. यह सुनते ही युवक गाली-गलौज पर उतर आए और थोड़ी ही देर में डंडे लेकर वापस आए.

कर्मचारियों पर डंडों से हमला

आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों पर डंडों से हमला किया. मारपीट में कर्मचारी घायल हो गए. इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले. पूरी वारदात CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो के आधार पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. 

पुलिस में शिकायत, पहचान बाकी

पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत के साथ CCTV फुटेज भी सौंप दिए हैं. उनका कहना है कि वे आरोपियों को पहचानते नहीं हैं और घटना के बाद से डरे हुए हैं. पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com