Kamlnmi Campaign: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर साधु-संतों ने तैयारी शुरू की है. इस क्रम सिंहस्थ कुंभ 2028 में फर्जी साधुओं को पकड़ने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने उत्तराखंड की तर्ज पर कालनेमी अभियान चलाने की घोषणा की है. गृहस्थ साधुओं पर भी कार्रवाई की बात कहते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने कहा कि बीवी-बच्चों के साथ रह रहे साधु भी सावधान हो जाए.
ये भी पढ़ें-'बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है', 3.29 करोड़ के इनामी 108 नक्सलियों के हथियार डालने पर CM साय
फर्जी साधुओं पर जेल भिजवाने के लिए कालनेमी अभियान की शुरूआत
गौरतलब है देशभर में फर्जी साधुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने फर्जी साधुओं पर अंकुश लगाने और जेल भिजवाने के लिए कालनेमी अभियान चलाने की घोषणा की गई है. अध्यक्ष रविंद्र पुरी कहा कि बड़ी संख्या में विधर्मी साधू का चोला पहनकर घूम रहे है. इनमें उग्रवादी भी हो सकते हैं.

साधु संत के पास आधार कार्ड और अखाड़े का आईडी होना जरूरी
उल्लेखनीय है उत्तराखंड में हाल में कालनेमी अभियान चलाकर कई नकली साधुओं को जेल भेजा है. उत्तराखंड से प्रेरणा लेते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषध उज्जैन सिंहस्थ कुंभ से पूर्व कालनेमी अभियान चलाकर भगवा पहनकर घूम रहे नकली साधुओं की धरपकड़ करेंगे और उन्हें जेल भिजवाएंगे. अखिला भारतीय अखाड़ा परिष्द अध्यक्ष ने कहा कि असली साधु संत के पास आधार कार्ड ओर अखाड़े का आईडी कार्ड होना जरूरी है.
गृहस्थ साधू-संतों को चेतावनी, बच्चों को पालना उनका काम नहीं
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने कहा कि बीवी-बच्चों के साथ रह रहे साधु भी सावधान हो जाए, क्योंकि संतों का काम परमार्थ,यज्ञ, अनुष्ठान करना, विद्यालय चलाकर गरीब बच्चों को शिक्षित करना है, बीवी-बच्चों को पालना नहीं, इसलिए जो साधु संत बीवी बच्चों के साथ रह रहे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.