विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2024

राजनांदगांव के सरकारी विभागों का करोड़ों का बिजली बिल बकाया, विद्युत विभाग की नोटिस भी बेअसर

सबसे अधिक बकाया राजनांदगांव नगर निगम का है. विद्युत विभाग बिजली बिल के भुगतान के लिए छोटे बकायेदारों पर तो दबाव बनाकर भुगतान करवा लेता है लेकिन बड़े और सरकारी विभागों में अभी भी विद्युत विभाग के करोड़ों रुपए बकाया है जिसका भुगतान नहीं कराया जा सका है.

राजनांदगांव के सरकारी विभागों का करोड़ों का बिजली बिल बकाया, विद्युत विभाग की नोटिस भी बेअसर
राजनांदगांव के सरकारी विभागों में बिजली बिल का करोड़ों रुपए बकाया

Rajnandgaon News: राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के शासकीय विभागों में बिजली बिल (Electricity Bill) के करोड़ों रुपए बकाया हैं. कई बार बिजली विभाग (Electricity Department) की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद भी अभी तक इन विभागों की ओर से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है. राजनांदगांव जिले के ऐसे 15 से अधिक सरकारी विभाग हैं जहां करोड़ों के बिल का अभी भी भुगतान नहीं किया गया है.

नगर निगम की ओर से लगभग 7 करोड़ रुपए के बिजली बिल का भुगतान किया जाना है. वहीं वन विभाग की ओर से लगभग 50 लाख रुपए, स्वास्थ्य विभाग का 20 लाख रुपए, स्कूल शिक्षा विभाग का लगभग 13 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग का 3 लाख रुपए, समाज कल्याण विभाग का डेढ़ लाख रुपए और जल संसाधन का 24 लाख रुपए और अन्य विभागों का करोड़ों रुपए बिजली विभाग पर बकाया है. 

यह भी पढ़ें : क्या MP के सबसे गरीब विधायक कमलेश्वर डोडियार बन गए डिप्टी कलेक्टर? खुद बताई सच्चाई

सरकारी विभागों के 16 से 17 करोड़ बकाया

बिजली विभाग की ओर से इस संबंध में नोटिस भी भेजी जा चुकी है. इसके बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है. सबसे अधिक बकाया राजनांदगांव नगर निगम का है. विद्युत विभाग बिजली बिल के भुगतान के लिए छोटे बकायेदारों पर तो दबाव बनाकर भुगतान करवा लेता है लेकिन बड़े और सरकारी विभागों में अभी भी विद्युत विभाग के करोड़ों रुपए बकाया है जिसका भुगतान नहीं कराया जा सका है. इन सरकारी विभागों का करीब 16 से 17 करोड़ रुपए बिजली विभाग पर बकाया है. 

यह भी पढ़ें : 'स्वच्छता का सत्ता' लगाने को तैयार इंदौर, जानें कैसे हर साल बाजी मार लेता है सबसे साफ शहर

नगर निगम ने क्या कहा?

नगर निगम के ईई यूके रामटेके का कहना है कि बिजली बिल का भुगतान शासन स्तर पर होता है. नगर निगम की ओर से समय-समय पर इसका भुगतान किया जाता है, जो भी बिल बकाया होगा उसका भुगतान किया जाएगा. बिजली बिल जमा करने को लेकर विभाग के राजनांदगांव कार्यपालन अभियंता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि समय-समय पर सभी विभागों को सूचना और नोटिस दी जाती है. सभी से समय पर बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहा गया है और जल्द बकाया बिलों का भुगतान करने की सूचना दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com