विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2026

राजनांदगांव दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम बघेल, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एकदिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ‑साथ बघेल ने महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं दीं.

राजनांदगांव दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम बघेल, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे, जहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बघेल यहां सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे. महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और साथ ही प्रदेश सरकार पर तीखे सवाल उठाते हुए कई आरोप भी लगाए.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राजनांदगांव पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शहर के राम दरबार के पास कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया. इसके बाद वे छुरिया में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए. साथ ही वे शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक आयोजन में भी पहुंचे.

महाशिवरात्रि पर दी शुभकामनाएं

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बघेल ने प्रदेश और देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे हैं और छुरिया क्षेत्र में आदिवासी समाज ने भी बड़ा कार्यक्रम रखा है, जिसमें वे शामिल हो रहे हैं.

प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला

बघेल ने इस दौरान प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि दो साल से प्रदेश में कोई काम नहीं हो रहा है. न नगर निगमों में कार्यक्रम हो रहे हैं, न ग्राम पंचायतों में. कई जगह मनरेगा बंद पड़ा है. विकास कार्य ठप हैं, बिजली बिल बढ़ रहे हैं और किसान धान बेचने में परेशान हैं. कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है. यह सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है.”
उन्होंने दावा किया कि वे यह बात पूरे भरोसे के साथ कह रहे हैं कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी.

केंद्र सरकार के बजट पर भी साधा निशाना

बघेल ने केंद्रीय बजट को लेकर भी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि इस बजट में आम लोगों और किसानों के लिए कोई राहत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ आर्थिक निर्णयों से किसानों पर और बोझ बढ़ेगा और उनकी कमर टूट जाएगी. बघेल का कहना था कि बजट में आमजन के हित में वास्तविक लाभ दिखाई नहीं देता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com