CA Dev Manish Jalan Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा (जनवरी 2026 सत्र) का परिणाम घोषित कर दिया है. करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया लेवल पर पहली रैंक (AIR 1) हासिल की है. वहीं मध्य प्रदेश के छोटे शहर बुरहानपुर के देव मनीष जालान (Dev Manish Jalan) ने CA फाइनल परिणाम में 18वीं रैंक हासिल की है. देव मनीष जालान की इस सफलता से ना केवल उनका परिवार बल्कि बुरहानपुर गौरान्वित हुआ है. बता दें कि ये पहली बार है, जब CA फाइनल परीक्षा मेरिट लिस्ट में बुरहानपुर जिले से किसी छात्र ने नाम रोशन किया है.
CA परीक्षा में देव मनीष जालान को 18वीं रैंक
देव मनीष जालान ने पहले अटैम्प में ही 422 अंक हासिल कर 18वां स्थान हासिल किया. इस परिणाम के आने के बाद देव मनीष जालान के घर खुशी का माहौल है. जैसे ही रिजल्ट की खबर आई, वैसे ही परिवार, रिश्तेदार और आसपास के लोग बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे.
बता दें कि देव जालान के पिता टेक्सटाईल पैकिंग मटेरियल का कारोबार करते हैं. वैसे तो जालान परिवार राजस्थान के चुरू जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला है, लेकिन पांच दशक पहले उनका परिवार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में आकर बसा और टेक्सटाईल का कारोबार कर रहा है.
देव मनीष जालान 18 घंटे करते थे पढ़ाई
देव मनीष जालान के पिता ने बताया कि देव की प्रारंभिक शिक्षा बुरहानपुर के नेहरू मॉटेसरी स्कूल से हुई. कक्षा 12वीं के बाद सीए में करियर बनाने के लिए इंदौर में पढ़ाई की. उन्होंने बताया कि देव मनीष जालान शुरू से ही पढाई में अच्छा रहा है. वो इस दौरान 18 घंटे पढ़ाई करता था. देव दो साल से मुंबई में देव आर्टिकलशिप कर रहा था.
देव जालान के पिता ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका बेटा अखिल भारत स्तर पर मेरिट लिस्ट में अपना स्थान पाएगा. उन्होंने बताया ICAI द्वारा आयोजित CA फाइनल परीक्षा में टॉप 50 में आने वाले छात्रों को अपने स्तर पर उच्च जॉब सजेस्ट करते हैं. उनका और उनका बेटा चाहता है पहले कुछ समय तक वह जॉब करें... हालांकि पिता चाहते हैं कि कुछ समय के बाद उनका बेटा देव टेक्सटाईल पैकेंजिंग कारोबार को संभालें और उसे आगे बढ़ाए.
छोटी बहन भी कर रही हैं CA की पढ़ाई
देव जालान का एक बड़ा भाई और छोटी बहन है. बडा भाई खूश जालान ने एमबीए की पढ़ाई की है और टेक्सटाईल पैकेजिंग का कारोबार संभाल रहे हैं. जबकि छोटे बेटी ध्वनि जालान भी सीए की तैयारी कर वर्तमान में मुंबई में आर्टिकलशीप कर रही हैं.
मारवाड़ी समाज ने परिवार को दी शुभकामनाएं
मारवाड़ी समाज ने परिवार को शुभकामनाएं दी. उनहोंने कहा कि बुरहानपुर के होनहार छात्र देव मनीष जालान ने ICAI द्वारा आयोजित CA फाइनल परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 18 रैंक प्राप्त कर अपने परिवार व पूरे बुरहानपुर शहर का नाम गौरवान्वित किया है. उनकी यह उत्कृष्ट उपलब्धि कठोर परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. देव मनीष जालान की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी बुरहानपुरवासियों की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई. बता दें कि जनवरी 2026 की सीए फाइनल परीक्षा के जरिए कुल 7590 स्टूडेंट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बने हैं.