विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2026

'साहब पत्नी खोज दो', थाने जाकर पति ने लगाई गुहार; प्रेम विवाह के 8 साल बाद लापता हुई महिला

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पति अपनी लापता पत्नी को खोजने के लिए थाने पहुंचा. राहुल राजपूत की पत्नी आरती उर्फ अंजलि 26 फरवरी से बिना किसी को बताए घर से चली गई हैं. वह पत्नी को खोजने के लिए गुहार लगा रहा है.

'साहब पत्नी खोज दो', थाने जाकर पति ने लगाई गुहार; प्रेम विवाह के 8 साल बाद लापता हुई महिला

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश में सागर जिले के मोतीनगर थाना में रविवार को एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक पति अपनी लापता पत्नी को खोज निकालने की गुहार लेकर थाने पहुंचा. बाघराज वार्ड आवासीय कॉलोनी निवासी राहुल राजपूत ने पुलिस से पत्नी की तलाश में मदद की अपील की है.

जानकारी के अनुसार, राहुल राजपूत की पत्नी आरती उर्फ अंजलि 26 फरवरी से बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई हैं. घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है. रविवार दोपहर करीब 1 बजे राहुल मोतीनगर थाने पहुंचे और पुलिस से पत्नी की तलाश की गुहार लगाई.

सात साल का है बेटा

राहुल ने बताया कि उन्होंने करीब साढ़े आठ वर्ष पहले अंजलि से प्रेम विवाह किया था. दंपती का सात साल एक बेटा है, जो मां के अचानक चले जाने से बेहद व्याकुल है. राहुल ने बताया कि वे पुणे में ड्राइविंग का कार्य करते हैं, जबकि उसकी पत्नी सागर में अपने मायके में माता-पिता के साथ रह रही थी. 26 फरवरी को फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद अंजलि अचानक घर से चली गई.

पति पुलिस से लगा रहा गुहार

परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सूचना मिलते ही राहुल पुणे से सागर पहुंचे और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. थाने में फरियाद करते हुए राहुल भावुक हो उठे. उन्होंने कहा, “साहब, मेरा छोटा सा बच्चा है, वह अपनी मां को ढूंढ रहा है. कृपया मेरी पत्नी को खोज निकालिए.”

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी गई है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है. पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को संबंधित महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोतीनगर थाना को सूचित करें.

ये भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh Live Updates: MP के दो पूर्व विधायक समेत 700 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे, Israel-Iran War से आया संकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com