विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2026

दिन में Raipur में बेचते इडली-डोसा, रात को Durg में करते चोरी, राजनांदगांव के ‘फुल टाइम चोर, पार्ट टाइम दुकानदार’ ऐसे पकड़े गए

Durg Crime News: दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. जांच में सामने आया कि चोर बाहर से आकर वारदात को अंजाम देते हैं. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वे रायपुर में इडली-डोसा बेचते थे.

दिन में Raipur में बेचते इडली-डोसा, रात को Durg में करते चोरी, राजनांदगांव के ‘फुल टाइम चोर, पार्ट टाइम दुकानदार’ ऐसे पकड़े गए
Durg Crime News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त सोना-चांदी.

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महीनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं. इन चोरों के खिलाफ सिर्फ दुर्ग में 8 चोरी के अपराध दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि मुख्य शातिर चोर मनीष अमोरिया के खिलाफ राजनांदगांव में पहले से 10 अपराध दर्ज हैं. इन चोरों को पकड़ना दुर्ग पुलिस के लिए बेहद चुनौती बना हुआ था, क्योंकि ये तीनों शातिर चोर राजनांदगांव के रहने वाले हैं और रायपुर में इडली-डोसा की दुकान लगाते थे, जबकि चोरी की घटनाओं को दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों में रेकी करके अंजाम देते थे.

VIDEO: UP का आवेश भोपाल में बना ‘राजा', हिंदू लड़कियों को फंसाया, फोन में मिले 40+ अश्लील वीडियो; बजरंग दल ने दबोचा

वारदात के बाद रायपुर हो जाते थे फरार 

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. ये तीनों दोस्त मिलकर घरों से ज्वेलरी और नकदी चुराया करते थे. चोरी करने के बाद वे रायपुर फरार हो जाते थे और वहां मठपुरैना इलाके में इडली-डोसा बेचने का काम करते थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की. चोरी वाले स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और दर्जनों टावर डंप निकाले. जांच में यह बात सामने आई कि चोर कहीं बाहर से आकर वारदात को अंजाम देते हैं. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

VIDEO: रास्ते से सीधे शिवराज के घर पहुंचे दिव्यांग, फिर हो गया कमाल, दिल छू लेगा 'मामा' का यह वायरल वीडियो

खरीददार भी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की ज्वेलरी राजनांदगांव के तीन अलग-अलग लोगों को बेच देते थे और  पैसे आपस में बांट लेते थे. इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने ज्वेलरी खरीदने वाले उन तीनों खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

शादीशुदा और नाबालिग बहन से दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की ज्यादती; रात में घर में रुके थे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com