विज्ञापन

iran israel conflict: उड़ानें रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत 700 से ज्यादा यात्री यूएई में फंसे, वापसी की मांग तेज

iran israel war news today hindi: दुबई में फंसे यात्रियों में इंदौर-1 क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संजय शुक्ला शामिल हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान में बताया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से दुबई का हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद होने से हमारी भारत वापसी संभव नहीं हो सकी है. हालांकि, उन्होंने बताया कि इस दौरान दुबई के प्रशासन और भारत सरकार की ओर से हमें पूरा सहयोग किया जा रहा है.

iran israel conflict: उड़ानें रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत 700 से ज्यादा यात्री यूएई में फंसे, वापसी की मांग तेज

iran israel war news today hindi: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष की वजह से उड़ानें रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत राज्य के 700 से ज्यादा यात्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं. ट्रेवल एजेंटों के एक संगठन के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मध्य प्रदेश इकाई के चेयरमैन अमोल कटारिया ने मीडिया को बताया कि फिलहाल प्रदेश के 700 से ज्यादा यात्री यूएई में फंसे हुए हैं. ये लोग पर्यटन और कारोबार के लिए वहां गए थे. उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के मद्देनजर प्रदेश के कई लोगों ने दुबई और शारजाह के अपने हवाई टिकट रद्द कराते हुए आगामी दिनों में यात्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है.

दो पूर्व विधायक भी फंसे

दुबई में फंसे यात्रियों में इंदौर-1 क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संजय शुक्ला शामिल हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान में बताया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से दुबई का हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद होने से हमारी भारत वापसी संभव नहीं हो सकी है. हालांकि, उन्होंने बताया कि इस दौरान दुबई के प्रशासन और भारत सरकार की ओर से हमें पूरा सहयोग किया जा रहा है. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि परिस्थितियां सामान्य होते ही हम शीघ्र इंदौर लौटेंगे.

वीडियो शेयर कर दिखाया खौफनाक मंजर

इसके शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी आंखों के सामने एक धमाका हुआ है. इस वीडियो में शुक्ला से काफी दूरी पर स्थित एक इमारत से गहरा काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है. पूर्व विधायक ने वीडियो में कहा कि फिलहाल दुबई के हालात बहुत खराब हो चुकी हैं. आप देखिए कि अभी मेरे सामने बम गिरा है. पूरा यातायात बंद है. यहां लोगों को सचेत करते हुए कहा जा रहा है कि वे अपने कमरे में रहें. दूसरी ओर जबलपुर के व्यवसायी प्रशांत विश्वकर्मा, जो दुबई में ही कारोबार करते हैं. उन्होंने बताया कि हमले की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन नागरिक इलाकों में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने आश्वस्त किया कि आम नागरिक सुरक्षित हैं और भारत में रह रहे परिजनों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और पर्यटक भारत सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद लगाए हुए हैं.

पीएम मोदी से की मदद की अपील

शुक्ला ने दुबई में फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील भी की और बताया कि उनका बड़ा बेटा भी उनके साथ दुबई में फंसा है. इस बीच, शुक्ला के चिंतित परिजन ईश्वर से उनकी सुरक्षित घर वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं.इसी बीच होटलों के किराए में अचानक भारी वृद्धि हो गई है. चूंकि अधिकांश पर्यटकों का रिटर्न शेड्यूल तय था, इसलिए उनके पास अतिरिक्त ठहरने के लिए पर्याप्त धनराशि भी नहीं बची है. ऐसे में फंसे हुए पर्यटक अब भारत सरकार से अपील कर रहे हैं कि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जाए. उनका कहना है कि निश्चित स्थिति और बढ़ते खर्च के कारण वे मानसिक तनाव में हैं.

पूर्व विधायक विशाल पटेल के बेटे ने बताई ये कहानी

उनके छोटे बेटे सागर ने इंदौर में मीडिया को बताया कि मेरे पिता तीन दिन पहले इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक विशाल पटेल और अपने कुछ उद्योगपति दोस्तों के साथ दुबई गए थे. उन्हें रविवार को इंदौर लौटना था, लेकिन उड़ान रद्द होने से वे दुबई में ही फंसे हैं. उन्होंने बताया कि मेरी कुछ देर पहले पिता से फोन पर बात हुई थी. मैंने खुद इस बातचीत के दौरान वहां (दुबई) में धमाके की आवाज सुनी थी. इस गंभीर स्थिति के मद्देनजर मेरे पिता और उनके दोस्त एक सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं. हालांकि, पूर्व विधायक के बेटे ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार के प्रयासों से उनके पिता और उनके दोस्तों की जल्द स्वदेश वापसी होगी.

लोगों की मदद में जुटे इंदौर के सांसद

इंदौर के लोकसभा सदस्य शंकर लालवानी ने बताया कि शहर के कई लोग यूएई में फंसे हैं और जैसे-जैसे उनके बारे में जानकारी मिल रही है, विदेश मंत्रालय को इससे अवगत कराया जा रहा है. लालवानी ने कहा कि जैसे ही हालात सामान्य होते हैं, यूएई से इन लोगों को वापस भारत लाने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-  ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का निधन, MP के कई शहरों में व‍िरोध प्रदर्शन

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर रविवार सुबह जारी एक बयान में दावा किया कि दुबई और शारजाह के हवाई अड्डों पर मध्य प्रदेश के 100 से अधिक नागरिक इजरायल-ईरान युद्ध की स्थिति के कारण फंसे हुए हैं. पटवारी ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वह तत्काल हस्तक्षेप करें और यूएई में फंसे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी शीघ्र स्वदेश वापसी की व्यवस्था कराएं.

यह भी पढ़ें-  Madhya Pradesh BJP: भोपाल भाजपा नगर जिला पदाधिकारियों की घोषणा, कई नए चेहरों को जिम्मेदारी, देखें सूची

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close