विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2023

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सख्त चुनाव आयोग, कैश मूवमेंट को लेकर बैंकों पर रखी जाएगी नजर

राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में लुभावने वादों पर राजीव कुमार ने कहा कि जनता को सुविधाएं देने के लिए राजनीतिक दलों पर कोई रोक नहीं है. लेकिन दलों को यह बताना होगा कि जो सुविधाएं दी जाएंगी कितने लोगों को मिलेंगी और इसके लिए धन कहां से आएगा.

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सख्त चुनाव आयोग, कैश मूवमेंट को लेकर बैंकों पर रखी जाएगी नजर
शनिवार को रायपुर में हुई प्रेस कान्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव में लगाए जाने वाले प्रतिबंधों और तैयारियों की जानकारी दी
रायपुर:

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग सख्त नजर आ रहा है. शनिवार को रायपुर में हुई प्रेस कान्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव में लगाए जाने वाले प्रतिबंधों और तैयारियों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कैश मूवमेंट को लेकर बैंकों पर नजर रखी जाएगी. बैंकों को कैश वैन की पूरी जानकारी देनी होगी. इसके अलावा शाम पांच बजे के बाद कैश वैन के मूवमेंट पर भी रोक रहेगी.

मुख्य चनाव आयुक्त ने कहा कि हम पहली बार छत्तीसगढ़ चुनाव में सी-विजिल ऐप का प्रयोग करेंगे. यह ऐप नकदी, शराब, ड्रग्स आदि के आदान-प्रदान पर रोक लगाने के लिए कारगर होगा. इसके जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी. इसके साथ ही शिकायत पर लोकेशन के आधार पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई भी होगी.

लुभावने वादों को पूरा करने की जानकारी देनी होगी

राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में लुभावने वादों पर राजीव कुमार ने कहा कि जनता को सुविधाएं देने के लिए राजनीतिक दलों पर कोई रोक नहीं है. लेकिन दलों को यह बताना होगा कि जो सुविधाएं दी जाएंगी कितने लोगों को मिलेंगी और इसके लिए धन कहां से आएगा. इसके अलावा इस बार चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में सभी विमानों की भी जांच होगी. इसके साथ ही चार्टर्ड विमानों पर भी नजर रखी जाएगी.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर बैठे मतदान कर सकेंगे. इसके साथ ही 40 प्रतिशत दिव्यांगों को भी यह सुविधा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूरा करने वाला युवाओं को भी मतदान करने का अवसर मिलेगा. इसके लिए 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं को पहले से आवेदन करना होगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com