विज्ञापन
img

अंबु शर्मा

सीनियर सब एडिटर

अंबु शर्मा

img

अंबु शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना और विश्वसनीय नाम हैं. करीब 18 सालों से वे पत्रकारिता कर रही हैं.  वर्ष 2023 से NDTV डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर सेवाएं दे रही हैं. मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ की खबरों के संपादन के अलावा वे नामी हस्तियों के वीडियो इंटरव्यू भी करती हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक और जमीनी पत्रकारिता के लिए वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित चंदूलाल चंद्राकर राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

अंबु शर्मा ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) से  पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. वर्ष 2008 से वे लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी मेहनत, अनुभव और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर मीडिया इंडस्ट्री में मजबूत पहचान स्थापित की है.राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस, जनसत्ता, हरिभूमि, नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में कार्य किया है. उन्होंने कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स कीं. इतना ही नहीं न्यूज़ एजेंसी के लिए जनसंपर्क विभाग में भी सेवाएं दे चुकी हैं. करीब 14 वर्षों तक नक्सल प्रभावित इलाकों में ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए कई मुद्दों पर गंभीर और प्रभावशाली पत्रकारिता की है. इसके अलावा जानी-मानी हस्तियों के इंटरव्यू, प्रेरणादायक सफलता की कहानियां और ह्यूमन एंगल आधारित स्टोरीज़ पर काम करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र रहा है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com