Content Credit- Ambu Sharma

MMC जोन के नक्सली नेता अनंत ने कर दिया सरेंडर, देखें तस्वीरें 


महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के नक्सली नेता अनंत ने आखिरकार हथियार डाल दिए हैं. 


महाराष्ट्र के गोंदिया पुलिस के सामने नक्सली नेता ने अचानक सरेंडर किया है. 


विकास नागपुरे उर्फ अनंत नक्सलियों का प्रवक्ता रहा है. वह दर्रेकसा स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था.


जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था. वह अपने 15 और साथियों को लेकर पहुंचा था. 


हथियार के साथ इन सभी ने सरेंडर किया है. 


सबसे बड़ी बात ये है कि इसने पहले 15 फरवरी और फिर एक जनवरी तक की मोहलत तीनों राज्य की सरकारों से मांगी थी. 


27 नवंबर को दूसरा पत्र जारी करने के तुरंत बाद उसने गोंदिया में सरेंडर कर दिया.