विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

बिलासपुर में आयकर विभाग की बड़ी रेड, कोल कारोबारी के ठिकानों पर चल रही है जांच 

Raid: बिलासपुर में आयकर विभाग की टीम ने कोल कारोबारी के ठिकानों पर रेड मारी है. कई जगह एक साथ जांच चल रही है. 

बिलासपुर में आयकर विभाग की बड़ी रेड, कोल कारोबारी के ठिकानों पर चल रही है जांच 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां कोल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है.फील ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ जांच की जा रही है. कोल व्यापारी व फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के घर और दफ्तरों पर कार्यवाही की जा रही है.

इस तरह पहुंची टीम 

गुरुवार को बड़ी संख्या में आयकर विभाग की टीम बिलासपुर पहुंची. कोल व्यापारी व फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के घर और दफ्तरों पर एक साथ दबिश दी गई.  कार्यालय, आवास और फैक्ट्रियों में सघन जांच जारी है. बताया जा रहा है कि SIR सर्वे टीम के स्टीकर लगी गाड़ियों से आईटी टीम पहुंची. ताकि किसी को भनक तक न लग पाए. करीब एक घंटे से अधिक समय से कार्रवाई जारी है. दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

चल रही है जांच

आयकर विभाग की टीम करीब घंटेभर से जांच कर रही है. कई दस्तावेजों की जांच हो रही है. इस रेड में टीम को अभी क्या कुछ मिला है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी का खुलासा अफसर कर सकते हैं. इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है, फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें MP के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! इंटरनेशनल कॉल से वॉयस मैसेज आते ही मचा  हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com