विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2025

दर्दनाक: इकलौते बेटे को सांप ने डसा, अस्पताल से बाइक पर शव लेकर घर पहुंचे परिजन

Snake Bite: सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सात वर्षीय मासूम अब्दुल्ला कुरैशी की सांप के काटने से मौत हो गई. अब्दुल्ला अपने घर में अकेला सो रहा था, जब उसे सांप ने डस लिया.

दर्दनाक: इकलौते बेटे को सांप ने डसा, अस्पताल से बाइक पर शव लेकर घर पहुंचे परिजन

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सांप के काटने से सात वर्षीय मासूम अब्दुल्ला कुरैशी की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, वार्ड-8 निवासी ईशा कुरैशी रोज की तरह मजदूरी करने गए थे और उनकी पत्नी किसी काम से आंगनबाड़ी गई हुई थी. इस दौरान घर में अकेला सो रहे अब्दुल्ला को सांप ने डस लिया.

परिजन जब घर लौटे और बच्चे की हालत देखी, साथ ही घर में सांप दिखाई दिया तो घबराकर तत्काल अब्दुल्ला को सिविल अस्पताल राहतगढ़ लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

बाइक से लेकर शव पहुंचे घर

इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया. सबसे बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब परिजनों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से शव वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया गया. मजबूरन मासूम के शव को परिजन मोटरसाइकिल पर रखकर घर ले गए.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. तीन बहनों का चिराग बुझ जाने से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- “तालाब से तैरकर ओलंपिक तक का सपना: 'गांव के गंवार' ताने से लोगों की किस्मत बदलने तक, गांव बना उम्मीद की किरण

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close