विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

Vande Matram Row: धर्माचार्य देवकीनंदन ठाकुर बोले, 'वंदे मातरम नहीं गाने वालों को संवैधानिक दंड देना चाहिए'

Vande Matram Song: वर्तमान में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के पूरे गाने पर आदेश को लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है. मुस्लिम धर्मगुरु इसका विरोध कर रहे हैं. इस मुददे पर धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने सुर मिलाते हुए कहा कि जो लोग देश में रहते हैं, उसे देश के रूल फालो करना चाहिए, जो लोग नहीं करते हैं वो इस देश का अपमान कर रहे हैं, उनको संवैधानिक दंड देना चाहिए.

Vande Matram Row: धर्माचार्य देवकीनंदन ठाकुर बोले, 'वंदे मातरम नहीं गाने वालों को संवैधानिक दंड देना चाहिए'
RELIGIOUS LEADER DEVKINANDAN THAKUR REACTION ON NATIONAL SONG ROW

Devki Nandan Thakur: सीहोर जिले के दौरे पर आए धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' नहीं गाने वाले को संवैधानिक दंड देने की वकालत की है. कुबेर धाम पहुंचे धर्माचार्य ने कहा कि, जो लोग भारत माता का दिया अन्न खा रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय गीत नहीं गा सकते हैं, ऐसे लोगों को संवैधानिक दंड देना चाहिए. धर्माचार्य ने मंदिरोंं का पैसे सरकार के पास जाने का भी विरोध किया है.

वर्तमान में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के पूरे गाने पर आदेश को लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है. मुस्लिम धर्मगुरु इसका विरोध कर रहे हैं. इस मुददे पर धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने सुर मिलाते हुए कहा कि जो लोग देश में रहते हैं, उसे देश के रूल फालो करना चाहिए, जो लोग नहीं करते हैं वो इस देश का अपमान कर रहे हैं, उनको संवैधानिक दंड देना चाहिए.

ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!

कुबेरधामा में आयोजित 7 दिवसीय कथा में पहुंचे थे धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर

कुबेरधामा में आयोजित 7 दिवसीय कथा में पहुंचे थे धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर

'देश का अन्न खा सकते हैं, लेकिन वंदे मातरम नहीं बोल सकते, तो ऐसे लोगों को दंड देना चाहिए'

गौरतलब है कुबेरधाम में कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा और रूद्राक्ष महोत्सव का आयोजन चल रहा है. इस आयोजन में गुरुवार को शामिल होने पहुंचे धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि हम भारत को माता कहते हैं, जिसका दिया हुआ अन्न खा सकते हैं, लेकिन वंदे मातरम नहीं बोल सकते, तो ऐसे लोगों को संवैधानिक दंड देना चाहिए.

'हमारे मंदिरों का पैसा सरकारें ले जा रही है और उस पैसे का क्या हो रहा है, हमें नहीं पता है'

इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड की बनाने की वकालत की और कहा कि, हमारे मंदिरों का पैसा सरकारें ले जा रही है और उस पैसे का क्या हो रहा है, हमें नहीं पता है. यह सब भगवान का है. शास्त्र कहते हैं कि भगवान के पैसे पर किसी का अधिकार नहीं है, उन्होने आगे कहा कि वो सनातन प्रीमियर लीग कर रहे हैं, जिससे युवा और बच्चों  को जोड़ रहे हैं, इससे वो आगे बढ़ेंगे तो सनातन भी आगे बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें-बैतूल में बड़ी चूक, वाटर प्लांट में मिला दिया कीटनाशक, 2 दिनों तक रूकी सप्लाई, फेंकना पड़ा 45 लाख लीटर पानी

देवकी नंदर ठाकुर बोले, 'भगवान का पैसा जनता जर्नादन के काम आ जाए इससे अच्छा क्या है'

 धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने मंदिरों का पैसा सरकार के पास जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए  हुए कहा कि भगवान का पैसा जनता जर्नादन के काम आ जाए इससे अच्छा क्या है, उससे माडर्न गुरुकुल बने गौशाला बने, गरीब भाई बहिनों की सहायता, उनकी बहन-बेटियों की शादियां हो, अस्पताल बने रोगियों का इलाज हो और मंदिर का पैसा सड़क बनाने के लिए नहीं है.

ये भी पढ़ें-किडनैपिंग केस में बीजेपी नेता गिरफ्तार, 21 वर्षीय युवक के अपहरण मामले में मिला ठोस क्रिमिनल कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com