विज्ञापन

IED Defused: बीजापुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई; ईलमिड़ी-मुजालकांकेर मार्ग पर IED व विस्फोटक सामग्री बरामद

Bijapur News: सुरक्षाबलों ने स्पष्ट किया है कि जिले में माओवादी संगठन की गतिविधियों को समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और आने वाले दिनों में भी कार्रवाई तेज रहेगी.

IED Defused: बीजापुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई; ईलमिड़ी-मुजालकांकेर मार्ग पर IED व विस्फोटक सामग्री बरामद
IED Defused: बीजापुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई; ईलमिड़ी-मुजालकांकेर मार्ग पर IED व विस्फोटक सामग्री बरामद

Bijapur News IED Defused: बीजापुर जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. थाना ईलमिड़ी, छसबल 9/D कंपनी और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ईलमिड़ी और मुजालकांकेर के बीच सड़क पर 10-10 किलोग्राम के दो शक्तिशाली IED बरामद किए गए. दोनों बमों को बीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया. संयुक्त टीम गुरुवार को ईलमिड़ी-मुजालकांकेर मार्ग पर एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग अभियान पर निकली थी. तलाशी के दौरान पाया गया कि सड़क के बीचोंबीच माओवादियों ने IED को सीरिज में लगाया था, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था. सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों IED को नष्ट कर मार्ग को सुरक्षित घोषित किया गया.

Bijapur News: यहां से IED बरामद व निष्क्रिय किया गया

Bijapur News: यहां से IED बरामद व निष्क्रिय किया गया

गंगालूर, भोपालपटनम और ताड़पाला इलाके में भी हो चुकी है कार्रवाई

ताजा कार्रवाई से पहले सुरक्षाबलों ने जिले के अन्य इलाकों में भी महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की थी. गंगालूर के पेद्दाजोजेर में माओवादी स्मारक ध्वस्त किया गया. भोपालपटनम के कोंडापड़गु में दो IED बरामद कर नष्ट किए गए. ताड़पाला इलाके में दो IED मिले, जिनमें एक को नक्सलियों ने BGL में प्लांट किया था. यहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली. CRPF ने कोंडापड़गु क्षेत्र से 4 बॉटल बम बरामद किए. उसूर और कोरचोली क्षेत्र में बनाए गए अवैध माओवादी स्मारक भी ध्वस्त किए गए. इन कार्रवाइयों में जिला पुलिस बल, CRPF और DRG की संयुक्त टीमें शामिल थीं.

Bijapur News: यहां से IED बरामद व निष्क्रिय किया गया

Bijapur News: यहां से IED बरामद व निष्क्रिय किया गया

ताड़पाला बेस एरिया में मिले IED और भारी विस्फोटक सामग्री

नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना उसूर क्षेत्र में केरिपु 229 वाहिनी की टीम ने ताड़पाला बेस एरिया में तलाशी अभियान चलाया. यहां दक्षिण दिशा में नाले के पास सुरक्षाबलों को दो IED मिले- एक बियर बॉटल में और दूसरा BGL में प्लांट किया हुआ. आगे की तलाशी में जमीन के भीतर दबाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक व माओवादी सामग्री बरामद की गई.
बरामद सामग्री में ये भी शामिल था :

  • BGL - 40 नग
  • BGL राउंड - 35 नग
  • बैटरी - 90 नग
  • IED निर्माण हेतु लोहे की पाइप - 7 नग
  • कच्चा ग्रेनेड बनाने की सामग्री
  • लोहे की प्लेट, लेथ मशीन पार्ट्स
  • आयरन कटर ब्लेड
  • प्लास्टिक ड्रम, स्टील ट्रंक
  • वाटर पंप
  • साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, मैगजीन पाउच और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री


कोंडापड़गु में 4 और IED बरामद

इसी क्रम में केरिपु 22वीं और 214 वाहिनी की संयुक्त टीम ने थाना भोपालपटनम क्षेत्र अंतर्गत कोंडापड़गु इलाके में डिमाइनिंग अभियान के दौरान चार बियर बॉटल IED बरामद किए. सभी IED को सुरक्षा मानकों के साथ निष्क्रिय किया गया.वहीं उसूर क्षेत्र में केरिपु 229/E कंपनी द्वारा कमलापुर के जंगलों में, जबकि केरिपु 222 द्वारा थाना गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली में बनाए गए अवैध माओवादी स्मारक नष्ट किए गए.

यह भी पढ़ें : Naxalite Memorial Demolished: नारायणपुर के मोहनेर में नक्सली स्मारक ध्वस्त; ITBP की कार्रवाई में ये हुआ

यह भी पढ़ें : ACB Raid: जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; रिश्वतखोर SDO गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: भोपाल में साइबर ठग सक्रिय; 30 घंटे में रिकॉर्ड 34 मामले दर्ज, 1.53 करोड़ से ज्यादा की ठगी

यह भी पढ़ें : Bomb Threat: आपके कॉलेज में हैं साइनाइड पॉइज़न वाले बम; पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली धमकी में LTTE का भी जिक्र

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close