विज्ञापन

MP विधानसभा में गूंजा औकात में रहो: विजयवर्गीय पहले गुस्‍सा, फ‍िर बोले-सिंघार को बच्चे की तरह करता हूं प्यार

Aukat Mein Raho: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान एमपी विधानसभा में "औकात में रहो" टिप्पणी को लेकर सत्ता और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई. हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. बाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माफी मांगी और दोनों नेताओं ने खेद जताया. 

MP विधानसभा में गूंजा औकात में रहो: विजयवर्गीय पहले गुस्‍सा, फ‍िर बोले-सिंघार को बच्चे की तरह करता हूं प्यार

Aukat Mein Raho Umang Singhar vs Kailash Vijayvargiya: मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा में गुरुवार को "औकात में रहो" गूंजा और इसी पर स‍ियासी बवाल हो गया. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश व‍िजयवर्गीय के बीच तीखी बहस हुई. हालात ऐसे बने कि सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी. बाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माफी मांगते हुए सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की.

दरअसल, 16 फरवरी से मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा बजट सत्र चल रहा है. 18 फरवरी को बजट पेश हो चुका है. मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई.

नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar और संसदीय कार्यमंत्री Kailash Vijayvargiya के बीच बहस उस समय तेज हो गई जब मंत्री की ओर से "औकात में रहो" टिप्पणी सामने आई. इसके बाद सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी.

अध्यक्ष ने कहा-गौरवशाली इतिहास को ठेस

मध्‍य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र स‍िंह तोमर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया. उन्होंने कहा कि एमपी विधानसभा का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन आज असहज माहौल बन गया.

कैलाश विजयवर्गीय बोले-अपने व्यवहार से खुश नहीं

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा क‍ि 'आज मैं अपने ही व्यवहार से खुश नहीं हूं. आज तक मुझे इतना गुस्सा कभी नहीं आया है्. हम सबकी जबावदेही है क‍ि  संसदीय परंपरा का पालन करें. 37 साल के राजनीति जीवन मे कभी संसद में गुस्सा नही आया. उमंग सिंघार को बच्चे की तरह प्यार करता हूं. नेता प्रतिपक्ष की मर्यदा का पालन करता हूं. उमंग जी का बॉडी लेंग्वेज सही नही थी.

CM मोहन यादव ने मांगी माफी, उमंग सिंघार ने भी जताया खेद

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में बड़ा दिल दिखाते हुए कहा कि शब्दों के साथ भाव भी महत्वपूर्ण होते हैं. उन्होंने सदन की ओर से माफी मांगी और सभी से गरिमा बनाए रखने की अपील की. वहीं, उमंग सिंघार ने सदन में कहा सीएम मोहन यादव की भावना का सम्मान करता हूं. सीएम मोहन यादव ने बड़ा दिल दिखाया है. उसका सम्मान करता हूं जब प्रदेश हित की बात होती है तब उमंग सिंघार का अहम बीच में नहीं आता.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close