विज्ञापन

IAS Ishita Rathi: क्‍या कलेक्‍टर बनकर पाया सबसे तेज प्रमोशन? MP कैडर के रव‍ि स‍िहाग से की थी लव मैर‍िज

 ias ishita rathi karaikal dm: आईएएस अधिकारी इशिता राठी ने AGMUT कैडर में पुदुच्चेरी के काराईकल जिले की कलेक्टर का पद संभाला है. कलेक्टर बनने के समय को लेकर सोशल मीडिया पर तेज प्रमोशन की चर्चा हो रही है. उन्होंने MP कैडर के IAS रवि कुमार सिहाग से 2025 में लव मैरिज की थी.

IAS Ishita Rathi: क्‍या कलेक्‍टर बनकर पाया सबसे तेज प्रमोशन? MP कैडर के रव‍ि स‍िहाग से की थी लव मैर‍िज

IAS Ishita Rathi: भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित अधिकारी इशिता राठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. IAS बनने के बाद अब उनका जिला कलेक्टर बनने का सपना पूरा हो गया है. कलेक्टर की कुर्सी संभालते ही सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई कि क्या उन्हें सबसे तेज प्रमोशन मिला है.

हाल ही में Ishita Rathi ने AGMUT कैडर में केंद्रशासित प्रदेश Puducherry के काराईकल जिले में जिला कलेक्टर (DM) का पद संभाला है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कराईकल के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर का चार्ज संभाला है. डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के हेड के तौर पर मेरा पहला मौका है. जैसा कि एस. आर. शंकरन का मानना था कि प्रशासन को सबसे कमजोर लोगों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए, यही मेरा मंत्र होगा. जिम्मेदारी के लिए शुक्रगुजार हूं.” उनकी इस पोस्ट को पांच दिनों में 41 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं.

क्या मिला सबसे तेज प्रमोशन?

इसी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 2022 में चयन, दो साल LBSNAA में ट्रेनिंग और उसके बाद सीधे कलेक्टर बनना अब तक का सबसे तेज प्रमोशन है. 

इस पर जवाब में दूसरे यूजर ने लिखा कि DC/DM का पद शुरुआती वर्षों में मिल सकता है. सामान्य तौर पर 4-5 साल बाद कलेक्टर बनाया जाता है. अगर 4-5 साल में जिम्मेदारी मिलती है तो आमतौर पर जिला छोटा होता है. बड़े राज्यों जैसे यूपी या बिहार के बड़े जिलों में DM बनने में 5 साल या उससे अधिक समय लग सकता है. हालांकि DM और SDM की भूमिका अलग होती है, लेकिन छोटे जिलों में आबादी और कार्यभार कम होने के कारण तुलना की जाती है.  

ये भी पढ़ें- IAS की 3 शादी की असली कहानी क्या है? अवि प्रसाद-अंकिता धाकरे की लव स्टोरी, पिता ने NDTV पर तोड़ी चुप्पी

Latest and Breaking News on NDTV

MP कैडर के रवि सिहाग से की लव मैरिज

इशिता राठी ने मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी Ravi Kumar Sihag से लव मैरिज की है. दोनों ने 16 दिसंबर 2025 को शादी की. इशिता राठी और रवि कुमार सिहाग ने UPSC 2021 में एक साथ सफलता हासिल की थी. रवि कुमार सिहाग वर्तमान में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में SDO (रेवेन्यू), लखनादौन के पद पर पदस्थ हैं.  

यूपी की बेटी, राजस्थान की बहू

इशिता राठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली हैं. वहीं उनके पति रवि कुमार सिहाग राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की विजयनगर तहसील के चक 3-बीएएम गांव के निवासी हैं. इस तरह इशिता यूपी की बेटी और राजस्थान की बहू हैं. 

क्या MP के चर्चित IAS रवि कुमार सिहाग कर रहे हैं शादी, कौन है दुल्हन इशिता राठी?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close