Blood Brothers Drowned Together: सीहोर जिले में मंगलवार को दो सगे भाईयों की कूएं में एक साथ डूबकर मौत हो गई. अनुराग और नैतिक नामक दो सगे भाई खेत में बने कूएं से पानी निकालने गए थे, लेकिन पैर फिसलने से कूएं में गिरे छोटे भाई को बाहर निकालने कूएं में कूदे बड़े भाई की भी डूबने से मौत हो गई. दो सगे भाईयों की एक साथ हुई मौत ने पूरे इलाके में मातम पसर गया. हादसे ने सभी को इंदर से झकझोर दिया.
ये भी पढ़ें-अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया
कूएं से पानी निकालने गए दोनों सगे भाई कूएं में डूब गए
रिपोर्ट के मुताबिक किसान जीतेंद्र ने छोटे भाई नैतिक को खेत के पास बने कूएं से पीने का पानी लाने के लिए भेजा था. कूएं से पानी लेने गए नैतिक का पैर फिसल गया और वह कूएं में गिर गया और डूबने लगा. छोटे भाई को कूएं में डूबता देख बड़ा भाई अनुराग भी कूएं में कूद पड़ा और फिर दोनों एक साथ कूएं में डूबने लगे और जब तक उनको बाहर निकाला जाता, दोनों को प्राण निकल चुके थे.
बड़ा भाई 18 साल और छोटा भाई महज 14 साल का था
दर्दनाक हादसे में मारे गए दोनों सगे भाईयों में बड़ा भाई अनुराग 18 साल का था, जबकि छोटा भाई नैतिक 14 साल का था. दोनों सगे भाई की एक साथ हुई मौत की खबर सुन पिता देवनारायण की आंखों के सामने अंधेरा छा गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नायाब तहसीलदार अनामिका चतुर्वेदी ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है.
ये भी पढ़ें-A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो