विज्ञापन

रायसेन में 3 दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्सव' का आयोजन, केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया फेस्टिबल का कोर एजेंडा

Advanced Agriculture Festival: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि दशहरा मैदान पर होने वाले महोत्सव के दौरान तीनों दिन चार स्थानों– सेमिनार हॉल‑1, सेमिनार हॉल‑2, सेमिनार हॉल‑3 और मुख्य हॉल में विषय‑आधारित सत्र होंगे, जिनमें फसल प्रबंधन से लेकर बाजार और आधुनिक तकनीक तक पूरी श्रृंखला को समेटा जाएगा.

रायसेन में 3 दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्सव' का आयोजन, केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया फेस्टिबल का कोर एजेंडा
Advanced Agriculture Festival Three-Day exhibition

Advanced Agriculture Festival 2026: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में आगामी 11 अप्रैल से 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026 – प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण' का आयोजन होने जा रहा है. इसके माध्यम से किसानों को देश के प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिलेगा, वहीं पराली को 'कचरे से कंचन' (वेस्ट टू वेल्थ) बनाने की तकनीक और तीन दिन तक लगातार चलने वाली प्रशिक्षण‑श्रृंखला किसानों की खेती को नए पायदान पर ले जाएगी.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि दशहरा मैदान पर होने वाले महोत्सव के दौरान तीनों दिन चार स्थानों– सेमिनार हॉल‑1, सेमिनार हॉल‑2, सेमिनार हॉल‑3 और मुख्य हॉल में विषय‑आधारित सत्र होंगे, जिनमें फसल प्रबंधन से लेकर बाजार और आधुनिक तकनीक तक पूरी श्रृंखला को समेटा जाएगा.

ये भी पढ़ें-Paper Leak: कॉलेज ने ही कर दिया पेपर लीक, एग्जाम से पहले परीक्षार्थियों को थमा दिया फिजिक्स का प्रश्न पत्र

तीन दिन तक चलेगा 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026 – प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण' का आयोजन

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 11 अप्रैल को दोपहर के सत्रों में फसल कटाई के बाद प्रबंधन और कृषि अवसंरचना कोष के उपयोग से उन्नत कृषि, डिजिटल कृषि और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान, मधुमक्खी‑पालन से कृषि‑आय में वृद्धि और कृषि मशीनीकरण के माध्यम से खेती में उन्नति जैसे विषय शामिल रहेंगे. इसके साथ ही, दलहन फसलों में उत्पादकता वृद्धि और क्षेत्र विस्तार, प्राकृतिक खेती, बागवानी फसलों का विस्तार तथा पराली प्रबंधन पर 'वेस्ट‑टू‑वेल्थ के साथ नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को व्यावहारिक संदेश दिए जाएंगे.

फसल बीमा योजना पर जागरूकता, संवाद कार्यशाला  नुक्कड़ नाटक का आयोजन

रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन यानी 12 अप्रैल को, सुबह एफपीओ मीट (किसान उत्पादक संगठन सम्मेलन), मृदा स्वास्थ्य के माध्यम से हरित और सुरक्षित कृषि, संरक्षित खेती (पॉलीहाउस‑शेडनेट) को जलवायु‑अनुकूल कृषि के सतत दृष्टिकोण के रूप में, और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर जागरूकता एवं संवाद कार्यशाला तथा नुक्कड़ नाटक के आयोजन होंगे. इसी दिन एकीकृत कृषि प्रणाली, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फूलों और सब्जियों की वैज्ञानिक खेती, एकीकृत कीट प्रबंधन और बायो‑पेस्टीसाइड का उपयोग, नर्सरी प्रबंधन व गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री उत्पादन, सूक्ष्म सिंचाई और फर्टिगेशन, हाइड्रोपोनिक्स, प्रिसिजन फार्मिंग, और वर्टिकल फार्मिंग पर विशेष सत्र होंगे.

ये भी पढ़ें-VIDEO: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि महोत्सव में पराली प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा, जहां 'कचरे से कंचन' की अवधारणा के तहत वेस्ट‑टू‑वेल्थ मॉडल किसानों के समक्ष रखे जाएंगे ताकि पराली और कृषि‑अपशिष्ट को जलाने की जगह खाद, ऊर्जा और अतिरिक्त आय के स्रोत में बदला जा सके. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इससे होने वाले नुकसान समझाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-VIDEO: घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर टहलते हुए निकल गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ नजारा

'धरती बचाओ' विषय पर नुक्कड़ के जरिए जलवायु‑संतुलित व टिकाऊ खेती का संदेश 

तीसरे दिन 13 अप्रैल को सुबह केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) सम्मेलन, धान में आत्मनिर्भरता  के लिए बीज प्रणाली, मत्स्यपालन और मोतीपालन, कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इसी दिन दोपहर के सत्रों में मध्य प्रदेश की जलवायु आधारित डेयरी संवर्धन एवं पशुपालन, धान की सीधी बुआई, मुर्गीपालन‑बकरीपालन से आय‑वृद्धि और 'धरती बचाओ' विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जलवायु‑संतुलित एवं टिकाऊ खेती का संदेश दिया जाएगा. 

तकनीकी संदेशों को किसानों की रोजमर्रा की भाषा में बदलकर परिवर्तन का संदेश 

कृषि मंत्रालय और आईसीएआर द्वारा पराली प्रबंधन, फसल बीमा, सुरक्षित कीटनाशक उपयोग, प्राकृतिक खेती और 'धरती बचाओ' पर आधारित नुक्कड़ नाटकों की स्क्रिप्ट संस्कृति विभाग को दी गई है, जो मेले के दौरान अलग‑अलग स्थानों पर नाट्य‑प्रस्तुतियों के रूप में किसानों तक पहुंचेगी. इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य तकनीकी संदेशों को किसानों की रोजमर्रा की भाषा में बदलकर व्यवहार में स्थायी परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करना है.

ये भी पढ़ें-आगर-मालवा बनेगा MP का नया औद्योगिक हब, 175 निवेशकों ने दिखाई रूचि, 550 करोड़ निवेश और 3500 से अधिक रोजगार के अनुमान

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि यह तीन दिन का वृहद कार्यक्रम वास्तव में किसानों की जिंदगी बदलने की अवधारणा को साकार करेगा और किसानों की तकदीर बदलने का सबसे बड़ा मौका साबित होगा. उन्होंने किसानों से इसके आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों को शामिल होने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें-आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल

तकनीकों के उपयोग को देखकर‑समझकर अपनी खेती में लागू कर सकेंगे किसान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के अनुसार, मेले के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद 'वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन, उन्नत कृषि की झलक' को धरातल पर उतारेगी; किसानों द्वारा लाए गए मिट्टी के नमूनों का परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य रिपोर्ट दी जाएगी, जिससे खेत‑स्तर पर सही फसल और पोषक तत्व प्रबंधन की योजना बन सके. साथ ही ग्राफ्टिंग, उन्नत नर्सरी प्रबंधन, हाइड्रोपोनिक्स, हाई‑टेक हॉर्टिकल्चर और समेकित कृषि प्रणाली के लाइव मॉडल प्रदर्शित होंगे ताकि किसान इन तकनीकों को देखकर‑समझकर अपनी खेती में लागू कर सकें.

महोत्सव में ड्रोन तकनीक और नैनो‑उर्वरक छिड़काव का भी किया जाएगा प्रदर्शन

महोत्सव में ड्रोन तकनीक और नैनो‑उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे सटीक और कम लागत वाले उर्वरक प्रबंधन की संभावनाएं किसानों के सामने प्रत्यक्ष रूप से आएंगी. विभिन्न राज्यों के प्रगतिशील किसानों और वैज्ञानिकों के अनुभव‑साझा सत्रों में सफल प्रयोग, नवाचार और बाजार से जुड़ाव के व्यावहारिक उदाहरण रखे जाएंगे ताकि किसान प्रेरित होकर अपनी खेती में बदलाव की नई शुरुआत कर सकें.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस MLA राजेंद्र भारती की सदस्यता को लेकर गर्मायी MP की राजनीति, देर रात खुला विधानसभा, जानें क्या-क्या हुआ?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close