विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

बच्चे रहते बीमार तो वृद्धा को सोते समय उतारा मौत के घाट, जादू-टोना के शक में अंधविश्वासी हुआ आरोपी

बच्चे रहते बीमार तो वृद्धा को सोते समय उतारा मौत के घाट, जादू-टोना के शक में अंधविश्वासी हुआ आरोपी
घटनास्थल पर मौजूद लोग.

Chhattisgarh Hindi News: जशपुर जिले के बगीचा में जादू-टोना के शक ने एक बेबस वृद्ध महिला की जान ले ली. एक व्यक्ति ने निर्दयता की सारी हदें पार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, घटना बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव की है. पहाड़ी कोरवा गांव के रहने वाले आरोपी छंदनू राम (31) पिता मंगरू ने अकेले रह रही वृद्ध महिला फूलमइत बाई (71) की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि आरोपी के बच्चे अक्सर बीमार रहते थे, जिसके चलते वह वृद्धा पर जादू-टोना करने का संदेह करता था. इसी अंधविश्वास के कारण उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच गई.

घर में सो रही थी वृद्धा

जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वृद्धा रात में खाना खाकर अपने घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर डंडे से कई वार कर उसकी हत्या कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार एवं एसडीओपी दिलीप कोसले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची.

पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. एसडीओपी दिलीप कोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश किया गया.

ये भी पढ़ें- एमपी में चल रहा बड़ा खेल, एक्टिव हैं 36,668 फर्जी सिमें, पुलिस ने ऑपरेशन Face चलाकर दो एजेंट को दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com