विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2026

इंदौर में दुल्हन लेकर लौट रही बारात की कार हुई हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत; पांच घायल

Indore Barat Road Accident: इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां दुल्हन लेकर लौट रही बारात की कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए.

इंदौर में दुल्हन लेकर लौट रही बारात की कार हुई हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत; पांच घायल
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार.

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एक गांव शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. खुड़ैल थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात हुए दुल्हन लेकर लौट रही बारात की कार हादसे का शिकार हो गई, जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के वक्त कार में कुल 11 लोग सवार थे.

घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मृतकों की पहचान इरफान, आरिश, फरहान मेव और रहीश खान के रूप में हुई है. सभी मृतक इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे हुआ हादसा

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. यह हादसा तब हुआ जब कार लौट रही थी तभी ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास एक आईसर वाहन से टकरा गई. इसके चलते पीछे आ रही बारात की कार उसमें जा घुसी.

Latest and Breaking News on NDTV

गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम

गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आग लगाने का प्रयास भी किया. स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रण में लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- एमपी में खेत पर काम कर रहे परिवार पर गिरी बिजली, किसान की मौके पर मौत, दो बच्चों समेत 4 घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com